Tue. May 28th, 2024
    amrinder-SINGH

    चंडीगढ़, 25 मई (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के दो दिनों के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर दोबारा विश्वास जताने के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने ट्वीट किया, “लोकसभा चुनाव में अपने समर्थन और कठोर मेहनत से पार्टी को अच्छे परिणाम देने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम पर विश्वास जताने के लिए, धन्यवाद, पंजाब। मैं पंजाब को पहले स्थान पर लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।”

    पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 13 में से आठ लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को दो-दो सीटें मिलीं जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *