Mon. May 6th, 2024
    मौसम

    पटना, 24 मई (आईएएनएस)| राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, जिससे उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 27.8 डिग्री और पूर्णिया का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्णिया और भागलपुर में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज रफ्तार हवा चलती रहेगी। पटना और गया में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *