Sat. Oct 5th, 2024
    voting

    नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में 12 मई को होने वाले अगले चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महागठबंधन की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि चुनावी गणित इस चरण की लगभग सभी 14 सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन के पक्ष में बैठता है।

    भाजपा ने 2014 में इन सीटों में से आजमगढ़ को छोड़कर सभी पर कब्जा जमाया था। लेकिन, इस बार इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे को असर दिखाना होगा क्योंकि महागठबंधन यहां मजबूत विकेट पर खेल रहा है, कम से कम कागजों पर तो यही प्रतीत होता है।

    फुलपूर में, जहां से गठबंधन ने अपने प्रयोग की शुरुआत की थी, भाजपा को यहां पहले ही गठबंधन की मजबूती का एहसास हो चुका है। 2018 उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

    अगर सपा व बसपा उम्मीदवारों को 2014 में मिले वोट को देखें और अगर दोनों पार्टियों के पारंपरिक मतदाताओं ने उनका साथ नहीं छोड़ा तो भाजपा संभवत: प्रतापगढ़ को छोड़कर सभी 14 सीटों पर हारने की स्थिति में है।

    भाजपा इन सीटों पर काफी हद तक प्रधानमंत्री मोदी के वोट को अपने पक्ष में करने की शक्ति पर निर्भर है, क्योंकि उनका धुआंधार चुनाव प्रचार पारंपरिक वोट बैंक की सीमाओं को तोड़ने वाला साबित हो सकता है।

    पांच चरण के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की 80 में से 53 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है।

    आजमगढ़ से अखिलेश यादव का सामना प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है। इस सीट पर 2014 में मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।

    इस चरण में भाजपा नेता मेनका गांधी के भी भाग्य का फैसला होगा। वह इस बार सुलतानपुर से चुनाव लड़ रही हैं जहां से उनके बेटे वरुण गांधी मौजूदा सांसद हैं।

    छठे चरण के चुनाव के अंतर्गत सीटों का विस्तृत विश्लेषण इस प्रकार है :

    श्रावस्ती (2014)

    विजेता : ददन मिश्रा : भाजपा : वोट प्राप्त 3,45,964

    अतीक अहमद : सपा : 2,60,051

    लालजी वर्मा : बसपा : 1,94,890

    सपा और बसपा मिलाकर : 4,54,890

    फायदा : महागठबंधन को

    2019 में प्रत्याशी

    ददन मिश्रा : भाजपा

    धीरेंद्र प्रताप सिंह : संप्रग

    राम शिरोमणी वर्मा : महागठबंधन

    डुमरियागंज(2014)

    विजेता : जगदंबिका पाल : भाजपा : 2,98,845

    माता प्रसाद पांडे : सपा : 1,74,778

    मुहम्मद मुकीम : बसपा : 1,95,257

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    जगदंबिका पाल : भाजपा

    आफताब आलम : महागठबंधन

    सुलतानपुर (2014)

    विजेता : फिरोज वरुण गांधी : भाजपा : 4,10,348

    पवन पांडे : बसपा : 2,31,446

    शकील अहमद : सपा : 2,28,114

    सपा और बसपा मिलाकर : 4,59,590

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    मेनका गांधी : भाजपा

    संजय सिंह : संप्रग

    चंद्रभद्र सिंह : महागठबंधन

    कमला यादव : पीडीए

    प्रतापगढ़ (2014)

    विजेता : कुंवर हरिवंश सिंह : भाजपा : 3,75,789

    आसिफ निजामुद्दीन : बसपा : 2,07,567

    प्रमोद कुमार सिंह पटेल: सपा : 1,20,107

    सपा और बसपा को मिलाकर : 3,27,674

    फायदा : भाजपा

    लालगंज (2014)

    विजेता : नीलम सोनकर : भाजपा : 3,24,016

    डॉ. बलिराम-बसपा : 2,33,971

    बेचाई सरोज : सपा : 2,60,930

    सपा और बसपा को मिलाकर : 4,94,901

    फायदा: महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    नीलम सोनकर : भाजपा

    पंकज मोहन सरकार : संप्रग

    संगीता : महागठबंधन

    हेमराज पासवान : पीडीए

    आजमगढ़ (2014)

    विजेता : मुलायम सिंह यादव : सपा : 3,40,306

    रामाकांत यादव : भाजपा : 2,77,102

    शाह आलम : बसपा : 2,66,528

    सपा और बसपा को मिलाकर : 6,06,834

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    दिनेश लाल यादव निरहुआ : भाजपा

    अखिलेश यादव : महागठबंधन

    जौनपुर (2014)

    विजेता : कृष्ण प्रताप : भाजपा-3,67,149

    पारसनाथ यादव : सपा-1,80,003

    सुभाष पांडेय : बसपा-2,22,0839

    सपा और बसपा को मिलाकर : 4,00,842

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    के.पी. सिंह : भाजपा

    देवव्रत मिश्रा : संप्रग

    श्याम सिंह यादव : महागठबंधन

    संगीता यादव : पीडीए

    मछलीशहर (2014)

    विजेता : राम चरित्र निषाद – भाजपा : 4,38,210

    तूफानी : सपा-1,91,387

    भोलानाथ : बसपा – 2,66,055

    सपा और बसपा को मिलाकर : 4,57,442

    2019 में प्रत्याशी

    वीपी सरोज : भाजपा

    त्रिवेणी राम : महागठबंधन

    भदोही (2014)

    विजेता वीरेंद्र सिंह : भाजपा-4,03,695

    सीमा मिश्रा : सपा-2,38,712

    राकेश धर त्रिपाठी : बसपा- 2,45,554

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    रमेश बिंद-भाजपा

    रमाकांत यादव- संप्रग

    रंगनाथ मिश्रा-महागठबंधन

    स्ती (2014)

    विजेता हरीश द्विवेदी : भाजपा- 3,57,680

    बृजकिशोर सिंह : सपा-3,24,118

    रामप्रसाद चौधरी : बसपा – 2,83,747

    सपा और बसपा को मिलाकर : 6,07,865

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    हरीश द्विवेदी : भाजपा

    राजकिशोर सिंह : संप्रग

    रामप्रसाद चौधरी : महागठबंधन

    रामकेवल यादव : पीडीए

    संतकबीर नगर (2014)

    विजेता : शरद त्रिपाठी : भाजपा-3,48,892

    भीष्म शंकर उर्फ कौशल तिवारी : बसपा-2,50,914

    धालचदं्र यादव : सपा – 2,40,169

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    प्रवीण कुमार निषाद : भाजपा

    परवेज खान : संप्रग

    भीष्म शंकर उर्फ कौशल तिवारी : महागठबंधन

    इलाहाबाद (2014)

    विजेता श्याम चरण गुप्ता : भाजपा- 3,13,772

    केशरी देवी : बसपा – 1,62,073

    कुंवर रेवती रमण सिंह : सपा – 2,51,763

    सपा और बसपा को मिलाकर : 4,13,836

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    रीता बहुगुणा : भाजपा

    राजेंद्र सिंह पटेल : महागठबंधन

    योगेश शुक्ला : संप्रग

    अंबेडकर नगर (2014)

    विजेता : हरि ओम पांडेय : भाजपा-4,32,104

    राकेश पांडेय : बसपा-2,92,675

    राममूर्ति वर्मा : सपा-2,34,467

    सपा और बसपा को मिलाकर : 5,22,142

    फायदा : महागठबंधन

    2019 में प्रत्याशी

    मुकुट बिहारी वर्मा : भाजपा

    उम्मेद सिंह निषाद : संप्रग

    रितेश पांडेय : महागठबंधन

    प्रेम निषाद : पीडीए

    फूलपुर (2014)

    विजेता : केशव प्रसाद मौर्या : भाजपा : 5,03,564

    कपिल मुनी करवारिया : बसपा : 1,63,710

    धर्म राज सिंह पटेल : 1,95,082

    सपा बसपा को मिलाकर : 3,58,792

    फायदा : भाजपा

    2019 में प्रत्याशी

    केशरी पटेल : भाजपा

    पंकज निरंजन : संप्रग

    पंधेरी यादव : महागठबंधन

    प्रिया सिंह : पीडीए

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *