Sat. Sep 21st, 2024
    amarjeet singh sandoya

    चंडीगढ़, 4 मई (आईएएनएस)| पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और झटका तब लगा, जब रूपनगर के विधायक अमरजीत सिंह संदोया ने शनिवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिह की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया।

    इसके पहले आप के मनसा विधायक नजर सिंह मनशाहिया 29 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

    अमरिंदर ने संदोया का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में विभिन्न विपक्षी दलों से लोगों के आने से कांग्रेस को बढ़त मिली है, जो उनकी सरकार के दो वर्षो के काम पर स्पष्ट तौर पर मुहर है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली और पार्टी की राज्य इकाई में अफरा-तफरी के कारण आप विधायकों का दम घुट रहा है, जिसके कारण वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

    संदोया ने कहा कि वह पंजाब के प्रति आप के शीर्ष नेतृत्व के रुख के कारण पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *