Sun. Oct 6th, 2024
    दक्षिण कोरिया और अमेरिका

    उत्तर कोरियाने शनिवार को शॉर्ट रेंज मिसाइल को लांच किया था।  मिसाइलों ने पूर्वी सागर में 70 से लेकर 100 किलोमीटर तक की दूरी की उड़ान भरी थी। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच इस मसले से बुद्धिमानी से निपटने के लिए सहमति हुई है।

    सीओल ने आरोप लगाया कि मिसाइल लांच से इंटर-कोरियन सैन्य समझौते का उलंघन किया गया है जो दोनों देशों के बीच बीते वर्ष हस्ताक्षर किया गया था।

    मंत्रालय ने कहा कि “आज के लांच के बाबत दोनों पक्षों ने बुद्धिमानी से निपटने पर सहमति जाहिर की है और मिसाइल के लांच के विश्लेषण के साथ ही वार्ता को भी जारी रखेंगे।” शनिवार को उत्तर कोरिया के लांच से पूर्व दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री कांग क्युंग व्हा और अमेरिकी राज्य सचिव माइक पोम्पिओ ने फ़ोन पर बातचीत की थी।

    पियोंगयांग के हालिया कदम के बाबत कांग ने जापानी समकक्षी तारो कानो से फ़ोन पर बातचीत की थी और बुद्धिमानी से प्रतिक्रिया देने की बात कही थी। अज्ञात शॉर्ट रेंज मिसाइल को उत्तर कोरिया के वेस्टन के पूर्वी तटीय शहर से पूर्वी दिशा की तरफ लांच किया गया था।

    अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच फरवरी में हनोई में आयोजित दूसरा शिखर सम्मेलन बगैर किसी समझौते के रद्द हो गया था। दोनों देशों के बीच इसके बाद परमाणु वार्ता ठप पड़ी हुई है। दोनों पक्ष प्रतिबंधो पर अपने मतभेदों को सुलझाने में नाकामयाब रहे हैं।

    उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ पहले शिखर सम्मेलन के दौरान पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता दिखाई थी।पियोंगयांग की मुताबिक, अमेरिका को परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए पहले प्रतिबंधों को आसान करना होगा जिसके लिए इस वर्ष के अंत तक की समयसीमा दी गयी है।

    अमेरिका के अनुसार जब तक उत्तर कोरिया पूर्ण, निरीक्षित परमाणु हथियारों को नष्ट नहीं कर देता, प्रतिबंधों से निजात देना मुमकिन नहीं है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *