Fri. Sep 20th, 2024
    srilanka blast

    कोलंबो, 4 मई (आईएएनएस)| श्रीलंका के एक जिले में मस्जिद के पिछवाड़े में जमीन के नीचे 100 ग्राम अमोनिया वाले तीन देसी बम गड़े हुए मिले हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

    डेली मिरर के अनुसार, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने वेलिपेना में शुक्रवार रात को एक संयुक्त अभियान चलाकर विस्फोटक बरामद किए।

    पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय एक व्यक्ति को घटना में गिरफ्तार किया गया है।

    इसके अलावा अधिकारियों ने माउंट लाविनिया में पिरिवेना मावाठा के एक घर में उच्च तकनीक के 16 सर्किट बोर्ड, 16 सिम कार्ड, कई कॉम्पैक्ट डिस्क, कंप्यूटर सहायक उपकरण और एक कार जब्त की।

    पुलिस के अनुसार, हर एक सर्किट बोर्ड से 12 सिम कार्डो को उपयोग में लाया जा सकता है। इन सब चीजों के साथ एक 52 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

    हाल ही में हुए बम धमाकों के बाद और हमलों की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने राजधानी में कई गतिविधियों पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद यह विस्फोटक बरामद हुए।

    कोलंबो और उपनगरों के चचरें को 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन हुए बम धमाकों के बाद से बंद कर दिया गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *