Fri. Sep 20th, 2024
    अफगानिस्तान में संघर्ष

    अफगानिस्तान में शनिवार को संघर्ष में पुलिसकर्मियो और तालिबानी चरमपंथियों सहित 17 लोगो की मृत्यु हो गयी है। जनरल तदीन खान ने सिन्हुआ ने कहा कि “तालिबान ने स्पिन बोल्डक जिले में पुलिस सुरक्षा चौकियों पर धावा बोला था और इसके चाँद घंटो बार संघर्ष की शुरुआत हो गयी थी।”

    बोल्डक जिला प्रांतीय राजधानी कांधार सिटी के दक्षिणी भाग में स्थित है। चार घंटो तक दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई और इसमें काफी जान-माल का नुकसान हुआ था।

    मृतकों के आलावा तीन पुलिस अधिकारी और 14 तालिबान के चरमपंथी थे। इसके आलावा चार पुलिस अधिकारी और सात तालिबान के चरमपंथी संघर्ष के कारण जख्मी है।

    अफगानिस्तान में बघलान प्रांत के बुरका जिले में शुक्रवार को तालिबान द्वारा किए गए हमले पर जवाबी कार्रवाई में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गए। प्रांतीय परिषद के एक सदस्य, बिस्मिल्लाह अतश ने कहा कि संघर्ष में सात सुरक्षाकर्मी भी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए थे।

    अफगान सरकार के नियंत्रण या प्रभाव में मई 2017 से जुलाई 2018 में कोई खासा परिवर्तन नहीं आया है और इसमें अक्टूबर 2018 में 63.5 की कमी आयी थी। सरकार का जिलों पर नियंत्राण और प्रभाव में दो फीसदी की कमी आयी थी।

    अमेरिका की सेना ने साल 2001 में तालिबान को सत्ता से उखाड़ फेंका था और इसके बाद उन्होंने खुनी अभियान की शुरुआत की थी। हथियारबंद समूहों के साथ ट्रम्प प्रशासन चर्चा कर रहा है ताकि देश की सबसे लम्बी जंग का अंत किया जा सके। बुधवार को अमेरिकी शान्ति राजदूत जलमय ख़लीलज़ाद ने तालिबान के उपसंस्थपक मुल्ला अब्दुल घनी बरादर से मुलाकात की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *