Mon. Sep 30th, 2024
    voting

    रांची, 29 अप्रैल (आईएएनएस)| झारखंड के छह जिलों में फैली तीन नक्सल प्रभावित लोकसभा सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

    मतदान शाम को 4 बजे खत्म होगा।

    कुल 6072 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इनमें से 40 प्रतिशत मतदान केंद्र संवेदनशील या अतिसंवेदनशील हैं।

    शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 140 से भी अधिक टुकड़ियां तैनात की गई हैं ।

    59 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 45,26,691 मतदाता करेंगे।

    पहले चरण के तहत तीन लोकसभा सीटों – लोहरदग्गा, पलामू और चतरा पर मतदान जारी है। लोहरदग्गा से प्रमुख प्रत्याशियों में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत भी शामिल हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

    चतरा में भाजपा के सुनील सिंह, कांग्रेस के मनोज यादव और आरजेडी के सुभाष यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि लोहरदगा में भाजपा के सुदर्शन भगत का मुकाबला कांग्रेस के सुखदेव भगत के साथ है। वहीं, पलामू में भाजपा के वीडी राम और आरजेडी के घूरन राम के बीच कड़ी टक्कर है।

    निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चतरा में 17.46 प्रतिशत, लोहरदग्गा में 28.78 और पलामू में 18.30 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

    वहीं, सात मतदान केंद्रों में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *