Fri. Oct 3rd, 2025
    srilanka blast

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ईस्टर के दिन श्रीलंका में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोटों की निंदा की है। इन बम विस्फोटों में कम से कम 185 लोग मारे जा चुके हैं और 400 से अधिक घायल हैं। केजरीवाल ने कहा कि आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

    केजरीवाल ने ट्वीट किया, “श्रीलंका से ईस्टर के दिन अत्यधिक दुखद खबर आई है। दुनिया के किसी भी हिस्से में मानवता के दुश्मनों को सफल नहीं होने दिया जा सकता और आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।”

    द्वीपीय देश में रविवार को चर्च और होटलों में हुए आठ विस्फोटों में कम से कम 185 लोगों के मारे जाने और 400 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *