Mon. Oct 7th, 2024
    digvijay singh

    मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सियासी गलियारों में ‘हिंदुत्व’ शब्द गूंजने लगा है, मगर कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि हिंदुत्व शब्द उनकी डिक्शनरी में नहीं है।

    दिग्विजय शनिवार को नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से मुखातिब हुए। उनसे जब साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाए जाने और हिंदुत्व को लेकर चल रहे बयानों का जिक्र किया गया तो उन्होंने कहा, “आप लोग हिंदुत्व शब्द का उपयोग क्यों करते हैं? हिंदुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में है ही नहीं।”

    सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने गृह सचिव के तौर पर हिंदू आतंकवाद (हिंदू टेरर) शब्द का उपयोग कर बयान दिया हो, उस व्यक्ति को भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया और उसे केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया, उसके बारे में भाजपा कुछ कहेगी क्या।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *