Mon. Oct 7th, 2024
    अमेरिकी-मेक्सिको सीमा

    अमेरिकी-मेक्सिको बॉर्डर पर एरिज़ोना में गश्त कर रहे सैनिको ने दो भारतीय नागरिको को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि यह नागरिक अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। विभाग के मुतबिक, इसमें सिख व्यक्ति सही दोनों ने मुख्य स्थानों पर स्थापित तकनीक का इस्तेमाल करने की मदद मांगी, जो संकट के दौरान लोगो की मदद के लिए है।

    अजो बॉर्डर पैट्रॉल स्टेशन के एजेंटो ने दो प्रवासियों को बुधवार शाम को सीमा पर हलचल के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। एरिज़ोना में प्रवेश बंदरगाह लुकेविल्ले के उत्तरी पश्चिमी इलाके से यह करीब 14 मील की दूरी पर स्थापित है और इस प्रकाश में दोनों व्यक्ति अकेले पाए गए थे।

    यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने बयान जारी कर कहा कि “दोनों व्यक्तियों की सेहत काफी अच्छी है और इसके लिए मेडिकल सहायता की दरख्वास्त नहीं की थी। प्रक्रिया के लिए दोनों व्यक्तियों को वापस स्टेशन भेज दिया गया है जहां उनके रिकार्ड्स चेक होंगे कि वे वाकई भारतीय नागरिक है जो अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश की कोशिश में जुटे थे।

    यूएस एजेंसी के मुताबिक,आपराधिक संगठनों ने प्रवासियों को रेगिस्तान में गिरफ्तार किया था। यूएस बॉर्डर पैट्रॉल सभी को संकट के समय 911 पर कॉल करने के लिए प्रोत्साहित करती है या किसी नुकसान से पूर्व सक्रीय बने रहने को कहती है। रेस्क्यू प्रकाश स्तम्भ एक स्वसंचालित सोलर पॉवर इकाइयां है जिन्हे महत्वपूर्ण स्थानों पर रखा गया है, जहां लोगो पर संकट का जोखिम बना रहता है।

    इसके धातु की ऊंचाई करीब 35 फ़ीट होती है और ढाँचे के शीर्ष पर उच्च दृश्यता के उपकरण का प्रकाश होता है। कई टावर पर कैमरा लगाया गया है जिसका इस्तेमाल प्रयाप्त प्रतिक्रिया और रेस्क्यू अभियान के लिए संकल्पित है। रेस्क्यू प्रकाश एक पैनल है जिसमे एक बड़ा लाल बटन होता है और विभिन्न भाषाओँ में निर्देश देता है।

    साल 2018 के वित्तीय वर्ष में अमेरिका के बॉर्डर पैट्रॉल में दक्षिणी पश्चिमी सीमा से 113 देशों के कई लोगो को गिरफ्तार किया गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *