Mon. Oct 7th, 2024
    Abhishek and Aishwarya

    बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। यह जोड़ी अपनी बेटी आराध्या के साथ मालदीव में शादी की सालगिरह का जस्न मना रहे हैं। गुरुवार को इस जोड़ी को मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया था, जब वे अपनी वार्षिक छुट्टी मनाने के लिए रवाना हो रहे थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उस स्थान की तस्वीर शेयर की, जहां वे गए हैं।

    अभिषेक ने शेयर की हुई ऐश्वर्य की तस्वीर के कैप्शन में लिखा है “हनी और मून”। इसके अलावा अभिनेता ने एक और तस्वीर डाली है, जिसमें तीन बाई-साईकिल नजर आ रहे हैं और तीनों पर उनके नाम -अभिषेक, ऐश्वर्य और आराध्या लिखे हुए हैं।

    वहीं ऐश्वर्य ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसका कैप्शन है, “हमारा साथ हमारे जीवन की दिव्य रौशनी से प्रकाशित है। लव यू आराध्या।”

    गुरुवार को अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या मालदीव के लिए जाते हुए नजर आये थे। अभिषेक और ऐश्वर्या हर साल सपनी सालगिरह के दौरान देश से बाहर जाते हैं।

    उसकी कुछ चित्र निम्न हैं:ovnog4qg

    5cfr9v

    काम की बात करें तो अभिषेक बच्चन पिछली बार मन्मर्जियाँ में नजर आये थे, जिसे अनुराग कश्यप नें बनाई थी। ऐश्वर्या राय की यदि बात करें तो उनकी पिछली फिल्म फन्ने खान में दिखाई दी थी, जिसमें अनिल कपूर और राजकुमार राव नजर आये थे।

    दोनों एक साथ अब अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन में साथ नजर आयेंगे।

    इससे पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नें कुछ ना कहो, ढ़ाई अक्सर प्रेम के, उमराव जान और गुरु में साथ नजर आये थे।

    अंतिम बार दोनों 2010 में रावण फिल्म में नजर आये थे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *