गुजरात विधानसभा चुनावजम्बूसार में कौन रोकेगा भाजपा का विजय रथ

जम्बूसार विधानसभा सीट गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से एक है। जम्बूसार विधानसभा सीट गुजरात के भरुच जिले में स्थित है। 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के छत्र सिंह मोरी यहाँ से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। विओधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के किरन कुमार मकवाना को 18,730 वोटों से हरा दिया था।

पार्टी

उम्मीदवार

मत

बीजेपीछत्र सिंह मोरी

74,864

51.47

कांग्रेसकिरन कुमार मकवाना

56,134

38.59

अंतर  

18730

12.88

2012 विधानसभा चुनाव में जम्बूसार के परिणाम

इस क्षेत्र की आबादी कुल 1,97,038 है जिसमें से 1,02,455 आबादी पुरुषों की है तथा 94,583 आबादी महिलाओं की है। अगर यहाँ के लिंगानुपात का आंकलन करे तो पाएंगे कि यहाँ का लिंगानुपात 923 है। साक्षरता दर के मामले में यह शहर आगे है।

कुल

पुरुष

महिलाएं

साक्षरता

78.7%75.68%

61.49%

अनुसूचित जाति

10,4115,4254,986
अनुसूचित जनजाति20,38610,732

9,654

जम्बूसार की जनसंख्या का आंकलन

यहाँ की साक्षरता दर 78.7 फीसदी है तथा यहाँ अनुसूचित जातियां और जनजातियां दोनों रहती है। अनुसूचित जाति के निवासियों की आबादी यहाँ 10,411 है वहीं अनुसूचित जनजाति के निवासियों की आबादी यहाँ 20,386 है।

धर्म

कुल

पुरुष

महिलाऐं

हिन्दू

1,34,644(68.33%)70,32964,315
मुस्लिम 61,806(31.37%)31,808

29,998

ईसाई 210(0.11%)111

99

सिख

28(0.01%)1315
बौद्ध जैन अन्य17(0.01%)12

5

जैन

152(0.08%)7874
अन्य3(0%)2

1

जम्बूसार की धार्मिक जनसंख्या का आंकलन

जनसंख्या की दृष्टि से अगर यहाँ की जनसंख्या का आंकलन किया जाए तो पाएंगे कि यहाँ पर हिन्दू एक बहुसंख्यक आबादी के रूप में निवास करते है और बाकी अलग धर्मों के लोग जैसे मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, जैन, सिख तथा अन्य अल्पसंख्यक है। इस जगह पर बीजेपी की विजय यात्रा लगभग पिछले दो दशकों से चल रही है। यहॉँ पर 2007 के विधानसभा चुनाव को छोड़कर बीजेपी 1990 से लेकर आज तक एक भी चुनाव नहीं हारी है। इस क्षेत्र में हिन्दू आबादी का ज्यादा होना शायद बीजेपी के पक्ष में जाता है। इस चुनाव में 2007 जैसा प्रदर्शन करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है, लेकिन फिर भी अगर कांग्रेस ऐसा कर पाई तो समस्त गुजरात के लिए यह परिणाम किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा।