Wed. Oct 9th, 2024
    चौधरी बीरेंद्र सिंह

    हरियाणा भाजपा के नेता एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा उन्होंने मंत्रीमंडल और राज्यसभा से इस्तीफा देने की पेशकश की हैं। मंत्री द्वारा अपने अधिकारिक निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की गई। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के नाम का चयन हरियाणा के हिसार से भाजपा उम्मीदवार के रूप में की गया हैं।

    वरिष्ठ नेता ने कहा, कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे की पेशकश के बारे में सूची कर दिया हैं। जिसके बाद वह वंशवाद विरोधी राजनीति का संदेश देना चाहते हैं क्योकि उनके बेटे को लोकसभा का टिकट मिल गया हैं।

    सिंह ने कहा, मैने अपने नाना दीनबंधु सर छोटूराम की राजनीति विरासत संभाली और पूरी ईमानदारी और निष्ठा से इसे आगे बढ़या। अब इस राजनीतिक विरासत को मेरा बेटा बृजेंद्र सिंह आगे बढ़ाएगा। बतादें बीरेंद्र सिंह ने पहले भी लोकसभा चुनाव में अपने बेटे को भाजपा की टिकट मिलने पर केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

    2016 में, उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज और पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय से इस्पात मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

    चौधरी बीरेंद्र सिंह 2014 में कांग्रेस पार्टी के साथ अपने चार दशक पुराने जुड़ाव के बाद भाजपा में शामिल हुए थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *