वर्ल्ड फेम-100

विश्व की लोकप्रिय वेबसाइट ईएसपीएन ने साल 2019 के उन खिलाड़ियो की लिस्ट जारी की है जो इस समय अपने खेल को लेकर बहुत चर्चित है। 100 प्रमुख खिलाड़ियो की इस सूची को (ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100) नाम दिया गया है। जिसमें शीर्ष पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो है। उनके पीछे इस सूची में बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स और बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेस्सी को रखा गया है।

इसी के साथ भारतीय एथलीटस् की बात करे, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ इस सूची में 8 और क्रिकेटरो को जगह मिली है।

भारत के कप्तान विराट कोहली 7वें स्थान पर है और वह केवल ऐसे भारतीय एथलीट है जो शीर्ष-10 खिलाड़ियो में है। जबकि धोनी 13 वें स्थान पर है।

सुहावना होते हुए, क्रिकेट बिरादारी से जो और खिलाड़ी इस सूची में है। उसमे युवराज सिंह (18), सुरेश रैना (22), आर.अश्विन (42), रोहित शर्मा (46), हरभजन सिंह (74) और शिखर धवन (94) स्थान पर है।

सूची तीन पहलुओं को देखकर तैयार की गई है-  सर्च स्कोर, एंडोर्समेंट और सोशल फॉलोइंग। कोई भी एथलीट इस सूची में टॉप तीन एथलीट को नही हिला पाया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लेब्रोन जेम्स और लियोनेल मेस्सी पिछले साल की तरह टॉप-3 एथलीट बने हुए है। हालांकि, भारत के कप्तान विराट कोहली ने छलांग लगाई है और वह 11वें से 7वें स्थान पर आ गए है।

इस लिस्ट में केवल 3 महिला खिलाड़ी है- सेरेना विलियम्स (17), मारिया शारापोवा (37) और सानिया मिर्जा (93वें) स्थान पर है। भारत की ओर से सानिय मिर्जा इस लिस्ट में एकल महिला खिलाड़ी है।

यहां देखे शीर्ष-10 खिलाड़ियो की लिस्ट: 
  1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  2. लेब्रोन जेम्स
  3. लियोनेल मेस्सी
  4. नेयमार
  5. कोनोर मक्ग्रेगोर
  6. रोजर फेडरर
  7. विराट कोहली
  8. राफेल नाडाल
  9. स्टीफन करी
  10. टाइगर वुड्स

By अंकुर पटवाल

अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *