Tue. Apr 30th, 2024
    उत्‍तर-प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को एकबार फिर कटघरे में लिया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने विडियो कॉफ्रेंसिंग कर भारतीय जनता पार्टी के लगभग 1 करोड़ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इसी पर अखिलेश यादव ने पीएम की इस हरकत के ‘शर्मनाक’ कहा है।

    उन्होंने कहा कि, भारत-पाक के बीच हालात इतने तनावपूर्ण हैं साथ ही वायुसेना का एक जवान अभिनंदन भी पाक सरकार के कब्जे में है ऐसे में देश के प्रधानमंत्री को राजनीति करना शोभा नहीं देता है। वे भाजपा नेता के साथ-साथ पीएम भी हैं।”

    मोदी ने गुरुवार को 15 हजार अलग-अलग जगहों के लगभग 1 करोड़ कार्यकर्ताओं के विडियो कॉफ्रेंस के जरिए संबोधित किया। पार्टी ने यह भी दावा किया कि यह विश्व का सबसे बड़ा विडियो कॉफ्रेंस था।

    सपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि,”ऐसे मौके पर जब पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है और सभी राजनीति से ऊपर उठकर बात कर रहे हैं। वैसे में भाजपा अपनी राजनीति करने व वोट बैंक बनाने में लगी है। कार्यकर्ता भी पार्टी की इस हरकत से शर्मिंदा हैं।” उन्होंने यह भी लिखा कि,”देश के हालात बेहद खराब हैं लेकिन भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह इसे एक त्यौहार की तरह मना रही है।”

    सपा नेता ने यह भी लिखा कि,”पूरा देश शोक में है। वायुसेना का एक जवान पड़ोसी मुल्क मे गिरफ्तार है। प्लेन क्रैश में 07 लोगों की जान गई है ऐसे में हमें उनसे पूरी सहानुभूति है। लेकिन सरकार ने इसपर एक शब्द नहीं कहा है।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *