Fri. Oct 25th, 2024
    modi cabinet

    नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)| राष्ट्रपति भवन परिसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 58 मंत्रियों पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें से 46 ने हिंदी में शपथ ली जबकि 12 ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया।

    इस दौरान मोदी के अलावा 24 ने कैबिनेट मंत्री के रूप में, 9 ने स्वतंत्र प्रभार और 24 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। शाम सात बजे शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह करीब नौ बजे तक चला।

    कैबिनेट के 24 में से 19 मंत्रियों ने हिंदी में जबकि पांच ने अंग्रेजी में शपथ ली। स्वतंत्र प्रभार के नौ मंत्रियों में से सात ने हिंदी में जबकि दो ने अंग्रेजी में शपथ ली। 24 राज्यमंत्रियों में से 19 ने हिंदी और पांच ने अंग्रेजी में शपथ ली। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और पंजाब से आने वाले मंत्रियों ने अंग्रेजी में शपथ ली।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *