Fri. Oct 3rd, 2025

    जम्मू, 8 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन में एक नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान इस साल अब तक 1,248 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

    पुलिस ने कहा कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी और गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी प्रभावी रूप से जवाब दिया।

    घायल नागरिक की पहचान राम स्वरूप के रूप में की गई है। उसे नौशेरा अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *