Tue. Jul 9th, 2024
    नौसैन्य प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा

    नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)| चार दशकों से ज्यादा समय तक सेवा करने के बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा अपना कार्यभार वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को सौपेंगे, जो शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में एक समारोह में नौसेना प्रमुख के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे।

    इससे पहले अंडमान और निकोबार कमांड प्रमुख बिमल वर्मा ने करमबीर सिंह की नए प्रमुख के तौर पर नियुक्ति को चुनौती दी थी।

    वर्मा ने सबसे वरिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद शीर्ष पद के लिए नजरअंदाज करने का मामला उठाया था। उनका मामला सशस्त्र बल अधिकरण (एएफटी) के समक्ष लंबित है, जबकि रक्षा मंत्रालय ने उनकी आपत्ति को खारिज कर दिया है।

    एएफटी ने हालांकि बुधवार को करमबीर सिंह को मामले में निर्णय आने तक पद संभालने को लेकर हरी झंडी दे दी।

    लांबा की सेवानिवृति की वजह से रक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष पद पर बदलाव करना पड़ रहा है।

    वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन को करमबीर सिंह के स्थान पर पूर्वी नौसेना की कमान सौंपी जाएगी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *