Sat. Sep 21st, 2024
    हरेंद्र सिंह

    हरेंद्र सिंह को भारतीय सीनियर हॉकी टीम के कोच पद से हटा दिया गया है, जिससे हॉकी इंडिया नें बुधवार को इसके बारे में घोषणा की। शासी निकाय के अनुसार, वह अपने पूर्ण रोल में दोबारा वापस लौटेंगे। हरेंद्र सिंह को भारतीय टीम का कोच मई 2018 में मारिजाने के बाद बनाया गया था। हॉकी इंडिया ने बताया है कि टीम के नए कोच के पद के लिए   जल्द ही आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे। और अभी टीम की देखरेख हॉकी इंडिया के उच्च प्रदर्शन निदेशक डेविड जॉन और वर्तमान विश्लेषणात्मक कोच क्रिस सिरिएलो करेंगे।

    हॉकी इंडिया ने एक मीडिया रिलिज कर बताया,  “हॉकी इंडिया हाई परफॉर्मेंस और डेवलपमेंट कमेटी सोमवार, 7 जनवरी 2019 को मिली। इस मीटिंग में चयरमैन डॉ.आरपी सिंह और ओलंपियन हरबिंदर सिंह, बीपी गोविंदा और सैयद अली सहित सदस्यों ने भाग लिया। उनकी चर्चा के अनुसार समिति ने द्रोणाचार्य अवार्डी को पुन: नियुक्त करने की सिफारिश की है। डॉ आरपी सिंह ने उस कमेटी में यह फैसला लिया की, हरेंद्र सिंह अब जूनियर हॉकी टीम की कमान संभालेंगे।”

    साल 2013 से 2016 के बीच हरेंद्र सिंह के अंडर में जूनियर हॉकी टीम में से कई बहतरीन खिलाड़ी सामने आए थे, जब भारत कोल्ट्स ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जूनियर पुरुष विश्व कप का आयोजन किया और युवा खिलाड़ियों को आकर्षित करने की हरेंद्र सिंह की क्षमताओं का प्रमुख कारण रहा। इसलिए उन्हें दोबारा जूनियर टीम का कोच बनाया गया है।

    ” साल 2018 भारतीय हॉकी टीम के लिए कुछ खास नही रहा, जहा टीम को सही परिणाम नही मिल पाए थे। हॉकी इंडिया का मानना है कि जूनियर टीम में निवेश करने से बाद में अधिक लाभ मिलेगा।”

    “इस बीच, हॉकी इंडिया जल्द ही विज्ञापन देगा और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा जो 23 मार्च से शुरू होने वाले सुल्तान अजलान शाह कप के लिए फरवरी 2019 में प्रशिक्षण शिविर में वापस आएगा। 2019. अंतरिम में, टीम की देखरेख हॉकी इंडिया के उच्च प्रदर्शन निदेशक, डेविड जॉन और वर्तमान विश्लेषणात्मक कोच, क्रिस सिरिएलो करेंगे।”

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *