Thu. Oct 3rd, 2024
    road accident

    शिमला, 5 मई (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार के फिसलकर लगभग 300 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    सभी लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संसदीय क्षेत्र सेराज में उनकी जनसभा में शामिल होने जा रहे थे, तभी जंझेली के निकट यह दुर्घटना हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस से कहा कि चालक ने शायद वाहन से नियंत्रण खो दिया था। चालक दुर्घटना में घायल हो गया है।

    बचाव दल को पहाड़ी से नीचे जाकर शवों को लाने में घंटों लग गए।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *