हाफिज सईद रिहाई भारत का जवाब

लश्कर के मशहूर आतंकी और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। भारत के मुताबिक आने वाले समय में पाकिस्तान को इसका फल भुगतना पड़ेगा।

भारत की ओर से प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हाफिज सईद मुंबई हमलों का न सिर्फ मास्टरमाइंड था, बल्कि इन हमलों का मुख्य आयोजक था। उन्होंने आगे कहा कि हाफिज सईद पाकिस्तान के पड़ोसी देशों में हुए कई आतंकवादी हमलों का जिम्मेदार है। पाकिस्तान का उसको रिहा करना पाकिस्तान का गैर-जिम्मेदार रवैया साफ़ दिखाता है।

 

भारत ने आगे कहा कि इससे साफ़ जाहिर होता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरी नीति अपना रहा है। पाकिस्तान ने आतंकवादियों को शरण देना बंद नहीं किया है।

भारत ने आगे कहा कि पाकिस्तान को इसका फल भुगतना होगा। संयुक्त राष्ट्र हाफिज सईद को अंतराष्ट्रीय आतंकवादी करार दे चुका है। ऐसे में अब पाकिस्तान पर अंतराष्ट्रीय दबाव बढ़ सकता है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।