Fri. May 17th, 2024
    अनुपम खेर

    अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी और इसके प्रभाव भारत की सीमा के अन्दर और बाहर दोनों जगह महसूस किये जा सकते हैं। बॉलीवुड के दिगज अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को यह बयान दिया था।

    हाउडी मोदी कार्यक्रम

    खेर ने कहा कि “हाउडी मोदी के समारोह में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का स्वागत ऐतिहासिक था। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 50 हजार लोग न सिर्फ वहां उनका इंतजार रहे थे बल्कि 50 हजार नागरिक भारत का उत्साह बढ़ा रहे थे। और इसका प्रभाव न सिर्फ भारत में महसूस किया गया था बल्कि पाकिस्तान में भी किया गया था।”

    भारत और अमेरिका के सम्बन्ध रविवार को काफी मज़बूत हुए थे जब मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के  संयुक्त संबोधन हाउडी मोदी में दिया था। दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर एक जैसी भावनाओं को व्यक्त किया था। इसमें आतंकवाद, व्यापार और रक्षा के मुद्दे शामिल है।

    अनुपम कहें ने कहा कि “मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि हालिया समय में अमेरिका में भारत की छवि काफी सुधरी है। ट्रम्प और मोदी के बीच सम्बन्ध बेहद गहराते जा रहे हैं। यूनाइटेड नेशन जनरल असेम्बली के बिल्कुल पहले हाउडी मोदी कार्यक्रम और भी बेहतरीन है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *