Sat. May 4th, 2024
दुनिया का सबसे विशाल पुल

चीन ने बताया कि होंग कोंग-ज़हूही-मकाओ के मध्य निर्माण हुआ दुनिया का सबसे लंबा समुंद्री पुल को 24 अक्टूबर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह पुल 55 किलोमीटर लंबा है। यह ब्रिज पर्ल नदी 8पर स्थापित है। खबरों के मुताबिक यह दुनिया का सबसे लंबा ब्रिज है।

मिलियन डॉलर के इस ब्रिज का निर्माण साल 2009 में शुरू हुआ था। इस ब्रिज से हांगकांग और ज़हूही के बीच का फासले का वक्त तीन घंटे से घटकर 30 मिनट हो जाएगा। यह पर्ल रिवर डेल्टा से जुड़े शहरों को भी जोड़ेगा।

विभाग ने बताया कि आम नागरिकों के लिए इस ब्रिज को 24 अक्टूबर से खोल दिया जाएगा।

शुरुआती दौर में कानून बनाने वाले अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि यह ब्रिज जो शहर को हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे  से जोड़ेगा। लैंसतु द्वीप पर ट्रैफिक का फ़बाव बढ़ जाएगा जिससे भीड़ बढ़ जाएगी।

यातायात विभाग ने प्रतिदिन 5000 कारों को ही गुज़रने की अनुमति है।साल 2016 में हुए  सरकारी अध्ययन के मुताबिक ब्रिज पर 29900 वाहन ही गुज़रेंगे। यह आंकड़े साल 2008 के आंकड़ों से 12 प्रतिशत काम है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *