Sun. Feb 23rd, 2025
    हांगकांग के कार्यकर्त्ताPro-democracy activist Joshua Wong addresses the crowds outside the Legislative Council during a demonstration demanding Hong Kong's leaders to step down and withdraw the extradition bill, in Hong Kong, China, June 17, 2019. REUTERS/Thomas Peter

    हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थक जोशुआ वांग को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हांगकांग में एक सप्ताह और प्रदर्शन की योजना बनायीं जा रही थी। उनके राजनीतिक संगठन डेमोसिस्तो ने बताया कि “हमारे अध्यक्ष को शुक्रवार सुबह 7:30 हांगकांग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जब वह एमटीआर स्टेशन की तरफ जा रहे थे।”

    पार्टी ने कहा कि हमरे नेता को दिन दहाड़े सड़क से जबरन एक मिनीवैन में बैठाया गया। हमारे वकील अब इस मामले को देख रहे हैं। हालाँकि इससे अधिक जानकारी उन्होंने नहीं दी है। हालिया प्रदर्शनों में कार्यकर्त्ता ने केन्द्रीय भूमिका अदा की थी।

    लोकतंत्र के आन्दोलन में अभी भी वांग एक महत्वपूर्ण व्यक्ति है। वांग का जन्म साल 1996 में हुआ था और उन्होंने अधिकतर अपना व्यसक जीवन शहर के वासियों के अधिकारों के लिए समर्पित किया है। हांगकांग की स्वायत्तता में बीजिंग की दखलंदाज़ी बढती जा रही है।

    गकांग की पुलिस आगामी सप्ताहांत नियोजित रैली पर प्रतिबन्ध लगाने की योजना बना रही है और कारण सुरक्षा चिंता है। पुलिस के सूत्र ने बताया कि रैली के औयोजनकर्ता सिविल ह्यूमन राईट फ्रंट को गुरूवार को आवेदन को ख़ारिज करने की सूचना दे दी गयी है।

    प्रदर्शनकारी समूह ने बैरिकेड बनने के लिए ट्रैफिक कॉन और स्ट्रीट राल्लिंग का इस्तेमाल किया था और पुलिस पर ईंटे, लोहे के पोल और पेट्रोल बम फेंके थे। शुरुआत में पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया लेकिन यह समूह को तितर बितर करने में असफल रहा था।

    इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की गयी, वह थोड़ा पीछे हो गए लेकिन हटे नहीं। पुलिस ने कबूल किया कि उन्होंने 215 आंसू गैस दागी थी, 72 रबर बुलेट, 44 स्पंज राउंड और चार बीन बैग राउंड का इस्तेमाल किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *