Fri. May 3rd, 2024
ममता पर भड़के वी. के. सिंह

केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने शुक्रवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। ममता बनर्जी द्वारा हवाई हमले का सबूत मांगे जाने से वी. के. सिंह नाराज हैं। उन्होंने कहा कि,”देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास करने को नहीं है।”

दरअसल टीएमसी मुखिया ने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि “जिस तरह सरकार 300 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा कर रही है, वैसे कोई खबर नहीं छपी है। ममता ने वाशिंटन पोस्ट के हवाले से कहा कि उसमें लिखा है कि हमले में किसी की जान नहीं गई है। सरकार का दावा झूठा है। यदि स्ट्राइक हुई है तो जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि, सराकार के विपक्ष में होने के नाते हमें जानकारी चाहिए कि बम कहां गिराए गए? कितने लोग मरे?

वी. के. सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी कटघरे में लिया है। दरअसल केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को विडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था, जिसपर केजरीवाल ने उनसे पूछा था कि भारत का कमांडर पाक में गिरफ्तार है ऐसे में उन्हें देश से पहले राजनीति की पड़ी है।

पाक द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किए जाने पर वी. के. सिंह ने कहा कि,”हम खुश हैं कि हमारे कमांडर घर वापस आ गए हैं, लेकिन यह भी भूलना नहीं चाहिए कि पाक सुधर गया है। हमें ये नहीं समझना चाहिए कि पाकिस्तान ने हमपर कोई उपकार किया है। पाक जेनेवा-संधि के तहत बंधा हुआ है इसलिए वह अभिनंदन को छोड़ रहा है। आगे अभी पाक को और भी काम करने होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *