harshvardhan

नई दिल्ली, 4 मई: दिल्ली में भले ही आप और कांग्रेस के गठबंधन की बातचीत विफल रही हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का मानना हैं कि अगर यह गठबंधन हुआ तो इससे भाजपा को न केवल वर्तमान लोकसभा चुनाव में ही नही बल्कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी लाभ मिलेगा।

भाजपा के चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद हर्षवर्धन ने कहा,” हमारे लिए, यह कोई सवाल नही हैं कि गठबंधन हुआ या नही हुआ। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता हैं अगर वह गठबंधन करते हैं और अगर हम उस समझ के लिए उन्हे हरा देते हैं, तो यह भाजपा के लिए बेहतर होता क्योंकि तब हम अगले चुनाव में भी इसका ध्यान रखते।

हर्षवर्धन ने कहा, वह राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर भाजपा की जीत के लिए आश्वस्त हैं और उन्हे विश्वास हैं कि भगवा दल कांग्रेस और आप से कही आगे होगी।

जहां तक भाजपा का संबंध हैं, मैं दिल्ली में सबसे खुश व्यक्ति रहूंगा यदि दोनों दलों के बीच यह गठबंधन होता हैं। चाहे वह एक साथ लड़े या अकेले, हम हाथों-हाथ यह जीत हासिल करने जा रहे हैं।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण मंत्री ने कहा, “भाजपा दोनों दलों से कही आगे हैं, चाहे अकेले हो या एक साथ। लोग भाजपा को भारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसलिए, इस पूरी स्थिति से कोई सवाल नही उठता”।

गठबंधन के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बातचीत 18 अप्रैल को समाप्त हो गई जब लंबे समय के ड्रामे के बाद दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्टि की कि गठबंधन की कोई गुंजाइश नही हैं।

लोकसभा चुनाव में, हर्षवर्धन को कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल और आप के पंकज गुप्ता के खिलाफ चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से खड़ा किया गया हैं।दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीट पर 12 मई को चुनाव होने हैं और नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *