Sun. Jun 16th, 2024
    harshvardhan

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को और सात लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन फिर दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र से और हरदीप सिंह पुरी अमृतसर से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    भाजपा ने हर्षवर्धन के अलावा दिल्ली के अन्य तीन सांसदों पर भी फिर से भरोसा जताया है। पार्टी के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से, प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली से और रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद उनकी जगह शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया गया है।

    पार्टी ने उत्तर प्रदेश के घोसी निर्वाचन क्षेत्र से हरिनारायण राजवीर को उम्मीदवार बनाया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *