Sun. Sep 29th, 2024
    सौरव चौधरी

    म्यूनिख(जर्मनी), 27 मई (आईएएनएस)| जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला निशानेबाज राही सरनोबत ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया जबकि पुरुषों में सौरभ चौधरी भी विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

    28 साल की सरनोबत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कुल 37 निशाने लगाए और पहले स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सरनोबत ने इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक का भी कोटा हासिल कर लिया है। कोल्हापुर की लड़की के पास अपने श्रेय के लिए विश्व कप कांस्य है, और पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पिस्टल शूटर बन गई।

    अर्जुन अवार्डी राही इससे पहले 2013 में चांगवन वल्र्ड कप में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है। राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

    इसी स्पर्धा में यूक्रेन की ओलेना कोस्टेविक ने 36 निशानों के साथ रजत जबकि बुल्गारिया की एंटोनीता बोनेवा ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता।

    पिछले साल विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की मनु भाकेर पिस्टल में गड़बड़ी की वजह से पांचवे स्थान पर रही।

    वहीं, पुरुषों में सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सौरभ जो मेरठ के रहने वाले युवा निशानेबाज है उन्होने भी विश्वकप का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। सौरभ इससे पहले फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित हुए विश्वकप में स्वर्ण पदक जीते थे और वह पहले ही ओलंपिक कोटा भी हासिल कर चुके है।

    16 साल के सौरभ ने फाइनल में 246.3 का स्कोर कर इस विश्व कप में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सौरभ पहले ही टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

    म्यूनिख विश्व कप में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है और वह पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कायम है।

    दोनो स्वर्ण पदक बोनस के साथ आए है क्योंकि राही ने स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल किया है तो वही सौरभ ने अपने पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया है। ऐसा दूसरी बार हो रहा है कि सीनियर कैटिगरी में सौरभ ने दूसरी बार नया विश्व रिकॉर्ड सेट किया है।

    इससे पहले रविवार को अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *