Thu. May 2nd, 2024
अपने नए वोग इंडिया कवर में, सोनाली बेंद्रे ने शान से दिखाया अपना 20 इंच लम्बा निशान, देखे पोस्ट

सोनाली बेंद्रे ने बड़ी ही हिम्मत के साथ कैंसर की लड़ाई लड़ी है और इसका प्रमाण मिलता है उनके नए वोग इंडिया के कवर से। वह कुछ समय पहले ही अपना इलाज करके भारत लौटी हैं और आते ही उन्होंने लोगो को प्रेरित करना शुरू कर दिया। अपने इस मैगज़ीन कवर पर, वह शान के साथ अपने 20 इंच लम्बे निशान को दिखाती नज़र आ रही हैं। ये निशान उन्हें कैंसर का इलाज कराने के बाद मिला है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है जिसमे उन्होंने खुली मैटेलिक गाउन पहनी है और उनका 20 इंच लम्बा निशान दिखाई दे रहा है। पूर्व बॉलीवुड डीवा ने अपने निशान के बारे में एक भावनात्मक टिप्पणी लिखी और बताया कि कैसे उसने अपनी नई वास्तविकता को अपनाया है। उनका पोस्ट देखे-

https://www.instagram.com/p/BuqTpLhBBll/?utm_source=ig_web_copy_link

“यह विचार लगभग निरर्थक था। लगभग गंजा सर, ना के बराबर मेक-अप और बड़ा सा निशान, वोग इंडिया के लिए सामान्य बात नहीं है। मगर मुझे लगता है कि ये मेरे लिए नयी सामान्य बात है। बेशक मेरे पास असुरक्षा की भावना थी मगर प्रिया तन्ना और अनाइता श्रॉफ अदजानिया के साथ कैंडिड बातचीत करके मेरे सारे संदेह दूर हो गए। और मुझे पता लगने से पहले, मैं कैमरा के आगे खड़ी थी, नई वास्तविकता को उजागर करने के लिए तैयार थी।”

“और सबसे अच्छी बात ये है कि मुझे बालों और मेक-अप के लिए एक-तिहाई वक़्त की ही जरुरत होती थी। इसलिए मैंने अपनी आँखें बंद की और इसमें कूद गयी, पूरे जोर से, और ये परिणाम आया है। शुक्रिया मेघा महिन्द्रू मेरी कहानी बताने के लिए, और शुक्रिया रिद बर्मन मेरी कहानी समझने और अपने लेंस से इसे इतनी ख़ूबसूरती से कहने के लिए। अगर इस सब के बाद मैं कोई सुझाव दे सकती हूँ तो वो है कि ‘अपना नया सामान्य खोजें’। यह बहुत मुक्त है।”

जब वह न्यू यॉर्क में अपना इलाज़ करा रही थी तो बॉलीवुड से कई सितारों ने उनसे मुलाकात करके उनेक हालचाल जाने थे। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सुजैन खान, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों को उनके साथ अच्छा समय बिताते देखा गया था।

https://www.instagram.com/p/BozA0ydhIht/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BmFeJ02FPWj/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *