Mon. May 6th, 2024
सोनम कपूर ने की बहन रिया कपूर और करण बुलानी के दस साल से एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि

सोनम कपूर जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के प्रचार में व्यस्त हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी बहन रिया कपूर के बारे में विस्तार से बात की है। उन्होंने बताया कि रिया दस साल से करण बुलानी नाम के एक लड़के को डेट कर रही हैं।

ज़ूम टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा-“जब उसकी शादी होगी तो मैं बड़ी ख़ुशी से बताउंगी। वे दस साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। जब खुशखबरी आएगी तो उसकी घोषणा हो जाएगी। मगर नहीं, वे लोग इस साल शादी नहीं कर रहे हैं।”

https://www.instagram.com/p/BLnY_eTj12E/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bijn6GcF2x5/?utm_source=ig_web_copy_link

करण और रिया काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं मगर उन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। इन दोनों के डेट करने की अफवाहें तब उड़ी जब पिछले साल सोनम कपूर की शादी में करण ने एक विडियो डाली। विडियो में, रिया फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने ‘तारीफां’ पर नाच रही थी और करण ने कैप्शन डाला था-‘माय गर्ल’।

इसके अलावा, करण के इंस्टाग्राम पर कई सारे पोस्ट कपूर परिवार को समर्पित हैं। चाहे परिवार का गेट-टुगेदर हो या सोनम और अर्जुन कपूर के साथ समय बिताने की बात हो, करण को कई सारी तस्वीरों में देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/Bp0OIh3Hs5a/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bflso0Ojv0D/?utm_source=ig_web_copy_link

अब सोनम की फिल्म की बात की जाये, तो ये फिल्म दो लड़कियों की प्रेम-कहानी पर आधारित है। पहली बार बॉलीवुड में समलैंगिकता के ऊपर कोई फिल्म आई है। इस फिल्म में, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *