Sat. May 4th, 2024
सोनम कपूर

अनिल कपूर का पूरा परिवार लंदन में दिवाली मनाने गया है और सोनम की बहन रेहा कपूर ने पूरे परिवार की तस्वीर शेयर की है। अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता, सोनम कपूर और आनंद आहूजा सब मिलकर म्यूजिकल हैमिलटन देखने गए थे।

https://www.instagram.com/p/Bp0NqXFlj9D/

रेहा ने इंस्टाग्राम पर एक विडिओ भी शेयर किया था जिसमें थिएटर के अंदर का दृश्य है। सोनम कपूर और उनकी बहन की पिछली ट्रिप की भी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी। सोनम कपूर अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की सफलता के बाद करीना कपूर,सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर के साथ लंदन घूमने गई थीं।

https://www.instagram.com/p/Bj90f0iA6XU/

अनीता श्रॉफ अदजानिआ के शो पर सोनम कपूर ने यह बताया था कि कैसे आनंद ने सोनम से उनकी एक दोस्त से आनंद की बात आगे बढ़ाने के लिए कहा था पर उन्हें सोनम कपूर से ही प्यार हो गया। वह इस रिश्ते के डेढ़ साल बाद शादी का प्रस्ताव रखना चाहता था। यह अक्टूबर में होने वाला था पर उसके कुछ महीने पहले हम न्यूयॉर्क में थे और मेरा दिन काफी ख़राब गुज़रा था।

मैं उसको बता रही थी कि न्यू यॉर्क में किसी भी अच्छे व्यक्ति से मैं नहीं मिली तभी उसने घुटनो पर बैठ कर मुझसे पूछा कि क्या तुम मुझसे शादी करना चाहती हो ?”

https://www.instagram.com/p/BppK6j1FigW/

सोनम कपूर अगले साल अपने पिता अनिल कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में काम करेंगी जो 1 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। अनिल कपूर की फिल्म ‘फन्ने खान’ आई थी जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव के साथ काम किया था।

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *