Sat. Jul 19th, 2025
सुनील छेत्री

बुरिराम (थाईलैंड), 5 जून (आईएएनएस)| सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं।

मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान छेत्री ने 108 मैच खेले हैं। छेत्री ने इस मामले में पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया को पीछे छोड़ा। भूटिया ने राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 107 मैच खेले थे।

छेत्री ने यहां जारी किंग्स के पहले मैच में कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ के खिलाफ मैदान पर उतरकर यह कीर्तिमान स्थापित किया।

सुनील छेत्री

भारतीय कप्तान ने मैच के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए 68वां गोल भी दागा। छेत्री अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में भारत के लिए सबसे अधिक गोल दाग चुके हैं।

भारत की टीम किंग्स कप में कुल दो मैच खेलेगी। पहले मैच में उसका सामना कुराकाओ से हो रहा है। भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो वह फाइनल पहुंचेगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे तीसरे स्थान के लिए मुकाबला करना होगा।

इस टूर्नामेंट में मेजाबन थाईलैंड के अलावा, वियतनाम की टीम भी हिस्सा ले रही है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *