Thu. May 9th, 2024
    सीरिया की जंग

    रूस ने शनिवार को दावा किया कि चरमपंथियों ने हमा, इदलिब, अलेप्पो और लटाकिया में बीते 24 घंटो में 31 दफा संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को मेजर जनरल अलेक्सेई बाक़ीन नर कहा कि 31 हमलों को पंजीकृत किया गया है।

    संघर्ष रहित क्षेत्र इदलिब में उल्लंघन का दौर जारी है। सीरिया की सरकार ने इस महीने की शुरुआत में  इदलिब को संघर्ष रहित रखने के  समझौते पर दस्तखत किए थे, इस शर्त पर कि तुर्की की बफर जोन समझौते को अमल में लाया जाएगा। इसमे रूस, तुर्की और ईरान संघर्ष विराम  के गारंटर होने थे।

    सीरिया में गृह युद्ध की शुरुआत मार्च 2011 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी सीरिया में करीब 40 लाख आबादी है औस यह नागरिक हिंसक माहौल के कारण तुर्की से सटे बॉर्डर की तैअफ़ भाग गयर हैं।

    सरकार और रूस के हवाई हमले में शनिवार को 15 नागरिकों की मौत हो गयी है, इसमें से आधे से अधिक बच्चे थे। दोनों सहयोगियों के अप्रैल से सिलसिलेवार हमले में सैकड़ो नागरिकों की मौत हुई है। इद्लिब और पड़ोसी प्रान्तों अलेप्पो, हमा और लाटाकीआ में हयात अल शाम जिहादी समूह का नियंत्रण है।

    सेव द चिल्ड्रेन ने गुरूवार को कहा कि बीते चार हफ्तों में इद्लिब में कई बच्चों की मौत हुई है। इद्लिब में सीरिया की सरकार और सहयोगी रूस के हवाई हमले में बीते अप्रैल से 740 लोगो की जान गयी है। यूएन के मुताबिक 400000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। रूस समर्थित आक्रमक हमले उत्तर हमा और दक्षिणी इदलिब में कोई खास प्रगति हासिल करने में नाकाम रहे हैं।

    रूस और सीरिया की सरकार ने विद्रोहियों के आखिरी गढ़ में आक्रमक रुख से हमला किया था और कई नागरिक इलाको में भी हवाई हमला किया गया है। हालाँकि मोस्को और डमस्कस की सेना ने इन निरंतर हवाई हमले से इंकार किया है जिसमे नागरिकों का आम जनजीवन प्रभावित हुए हो।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *