Sun. Sep 8th, 2024
    syria

    संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को जंग से जूझ रहे देश सीरिया के इदलिब प्रान्त में मानवीय सहायता के करीब 36 ट्रको को डिस्पैच किया है। यह ट्रक तुर्की से निकले थे और दक्षिणी हटाय प्रान्त के सिल्वेगोजु बॉर्डर से होकर गुजरेंगे। इस सप्लाई को इदलिब की जनता के बीच और ग्रामीण इलाकों में वितरित किया जायेगा।

    बीते वर्ष सितम्बर में तुर्की और रूस इदलिब में संघर्षविराम के लिए राज़ी हो गए थे। दोनों पक्षों की सहमती के बाद यह प्रान्त तनाव रहित इलाके में शामिल था और इस इलाके में आक्रमक कार्रवाई पर संयमता बरतने का वादा किया था। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना ने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया था।

    उन्होंने इस प्रान्त में कई हवाई हमलो को अंजाम दिया था। सीरिया की सरकार पर इद्लिब में अपनी ही नागरिकों के खिलाफ रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। हालाँकि डमस्कस ने निरंतर इन आरोपों को ख़ारिज किया है।

    अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं ने कहा कि “असद की सेना ने सिलसिलेवार रसायनिक हमलो को अंजाम दिया था। इस संघर्ष की शुरुआत से 370000 लोगो की मौत हुई है और लाखों की संख्या में लोग विस्थपित हुए हैं।

    आठ वर्षों के गृह युद्ध के बाद रूस समर्थित सीरिया की सरकार विरोधियों के प्रमुख ठिकानों पर हवाई हमलो को अंजाम दे रही है। इस  इलाके पर तुर्की समर्थित अलकायदा के पूर्व सहयोगी हयात तहरीर अल शाम का नियंत्रण है लेकिन यहाँ अन्य जिहादी और विद्रोही समूह भी मौजूद  है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *