Tue. Feb 4th, 2025
    सीरिया में हवाई हमलाA plume of smoke rises above a building during an air strike in Tikrit March 27, 2015. U.S. and coalition forces conducted 10 air strikes against Islamic State fighters in Iraq during a 24-hour period, while U.S. forces led six air strikes in Syria, the U.S. military said on Friday. Three of the strikes in Iraq were near Tikrit, destroying vehicles and a potential car bomb. REUTERS/Thaier Al-Sudani

    सीरिया के उत्तर पूर्वी विद्रोहियों के गढ़ में रविवार को विभिन्न हवाई हमलो से 11 लोगो की मौत हो गयी थी। सीरिया की सरकार के हवाई हमले में छह लोगो की मौत हुई थी, इसमें एक बच्चा और चार अन्य भी शामिल थे, जिनकी दक्षिण के प्रान्त क्फरौमा में हमले से मौत हुई थी।

    सीरिया में हवाई हमला

    इसके आलावा रूस के हवाई हमले के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। सीरिया में साल 2011 से गृह युद्ध का माहौल बना हुआ है। सीरिया में 370000 से अधिक लोगो की मौत हुई है और लाखो की तादाद में लोग विदेशों या मुल्क में ही विस्थापित हुए हैं।

    उत्तरी इद्लिब और दक्षिणी हम में रुसी समर्थित सरकार को विद्रोहियों के गढ़ में कोई बड़ी जीत हासिल करने में नाकामी ही हाथ लगी है। इस इलाके में इस्लामिक स्टेट मौजूद है और वह सीरिया के अन्य भागो में अपना विस्तार करने में जुटी हुई है।

    बहरहाल, मोस्को और सीरिया की सरकार ने नागरिक इलाकों में बमबारी और आम जनजीवन को प्रभावित करने वाले अभियान चलाने के आरोपों से निरंतर इंकार किया है। रूस ने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप आतंकवादी समूह पर लगाया है।

    तुर्की समर्थित नेशनल लिब्रेशन फ्रंट विद्रोही गठबंधन के प्रवक्ता कैप्टेन नाजी मुस्तफा ने कहा कि “यह विशेष रुसी सैनिक अब युद्ध क्षेत्र में मौजूद है। अब रूस सीधे तौर पर दखलंदाज़ी कर रहा है। जब अल असद की सेना सफल होने में नाकाम रही तब रस ने सीधे तौर पर दखल देना शुरू कर दिया।”

    बीते वर्ष सितम्बर में तुर्की और रूस इदलिब में संघर्षविराम के लिए राज़ी हो गए थे। दोनों पक्षों की सहमती के बाद यह प्रान्त तनाव रहित इलाके में शामिल था और इस इलाके में आक्रमक कार्रवाई पर संयमता बरतने का वादा किया था। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना ने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *