Fri. May 10th, 2024
    अलेप्पो शहर में विस्फोट

    सीरिया के सरकार के नियंत्रण वाले अलेप्पो शहर में शुक्रवार को लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ जिसमे दो बच्चों की मौत हो गयी है और पांच अभी गम्भीत चोटों से जूझ रहे हैं।

    अलेप्पो पुलिस कमांड के एक सूत्र ने बताया कि पीड़ितों के छेड़छाड़ करने के बाद बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ था।

    सूत्र ने कहा कि “आतंकवादियों द्वारा छोड़े गए बारूद को पीड़ितों ने अलेप्पो के पश्चिम भाग में स्थित 1070 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में ढूढ़ निकाला था। पीड़ितों ने बारूद को अल हमदानिया क्षेत्र में तीसरी पार्टी को देने के लिए ट्रांसपोर्ट किया था। बारूद के साथ छेड़छाड़ के दौरान यह विस्फोट हो गया था।”

    इसमें दो बच्चों की मौत हुई थी और पांच लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। जख्मी लोगो को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *