Wed. Oct 2nd, 2024

    देश भर में विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने “संविधान बचाओ-भारत बचाओ” संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए आज अपने स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय ध्वज मार्च निकालने की तैयारी की है। साथ ही, कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम का एक दिवसीय दौरा करेंगे ताकि पार्टी के लोगों को एकजुट नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा सके। शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और असम में बड़े पैमाने पर सीएए के विरोध में रैलियों का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित यूपी भवन के बाहर से 350 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उत्तर प्रदेश में, शुक्रवार की नमाज से पहले 24 घंटे के लिए गुरुवार रात को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं थी।

    उत्तर प्रदेश : सीएए विरोध में गिरफ्तार किए गए सदफ जाफर के परिवार से मुलाकात करने जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका

    यूपी (पूर्व) कांग्रेस महासचिव प्रियांगा गांधी वाड्रा को सदफ जाफर के परिवार का दौरा करने जाते वक्त रास्ते में रोक दिया गया। जन्हें नागिरकता संशोधन अधिनियम के विरोध में गिरफ्तार किया गया था। जिस पर उन्होंने कहा कि, “सड़क पर हमें रोकने का कोई मतलब नहीं है। यह एसपीजी का नहीं बल्कि यूपी पुलिस का मुद्दा है”

    प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार के सदस्यों से भी मिलने गईं। जिन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

    पी चिदंबरम : कांग्रेस द्वारा बनाए गए, डिटेन्शन कैंप को विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत निर्धारित किया गया था, न कि नागिरकता संशोधन अधिनियम के तहत

    कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से जब पूछा गया कि, “कांग्रेस उन बंदी शिविरों को अलग से कैसे देखती है जिन्हें आपने (कांग्रेस) स्थापित करने का निर्देश दिया है?” इस पर उन्होंने जवाब दिया, “हमारे द्वारा बनाए गए  विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत थे, न कि उनहें नागरिकता संशोधन अधिनियम या एनआरसी के संदर्भ में निर्धारित किया गया था।”

    दिल्ली : कड़ाके की ठंड में भी गर्म रहा जामिया का माहौल 

    शनिवार दिल्ली का सबसे सर्द दिन रहा। लेकिन जामिया का माहौल गर्म बना रहा। यहां कड़ाके की ठंड के बीच प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अपना विरोध जताने पहुंचे। कानूनी पचड़े में फंसे छात्रों व पुलिस कार्रवाई में चोटिल छात्रों को कानूनी मदद देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के कई वकील व कानूनी विशेषज्ञ भी जामिया आए।

    जामिया के छात्रों ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से प्रश्न किया कि उनके “‘सबका साथ सबका विकास’ नारे में जामिया और जामिया के छात्र कहां हैं। छात्रों ने जामिया विश्वविद्यालय के बाहर सीएए विरोध के लिए बने मंच पर आकर कहा कि प्रधानमंत्री लगातार ‘सबका साथ सबका विकास और अब सबका विश्वास’ की बात कहते हैं। ऐसे में हमारा विश्वास बहाल क्यों नहीं किया जाता। हमें साथ क्यों नहीं लिया जा रहा।”

    जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी से जुड़े सज्जाद ने कहा प्रधानमंत्री का नारा देश के सब लोगों को साथ लेकर चलने का है फिर एनआरसी जैसा कानून लाया ही क्यों जा रहा है, जिसके जरिए लोगों को बाहर निकाला जाएगा।

    शनिवार शाम होते होते कांग्रेस नेता अलका लांबा भी जामिया विश्वविद्यालय के बाहर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पहुंची। अलका लांबा ने कहा कि “प्रधानमंत्री जी हम लोग न तो गुमराह हैं और न ही अर्बन नक्सल हैं। हम भी बाकी देशवासियों की तरह इस देश के ही नागरिक हैं।”

    प्रदर्शन के उपरांत जामिया में शनिवार को सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सर्व धर्म प्रार्थना में गीता, कुरान, बाइबिल व गुरबानी का पाठ किया गया। इस दौरान सीएए व एआरसी कानून के रद्द होने की प्रार्थना भी की गई।

    असम : सीएए विरोधी हिंसा के संबंध में अब तक असम में 268 मामले दर्ज, 448 लोग गिरफ्तार

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) जीपी सिंह ने बताया है कि 28 दिसंबर, 2019 तक, असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर हुई हिंसा के संबंध में 268 मामले दर्ज किए गए हैं और  448 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने कहा, दंगाई करेंगे सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई, युद्धस्तर पर कार्रवाई

    गोरखपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों ने सीएए विरोध के दौरान हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। वे इसकी भरपाई करेंगे और इस संबंध में कार्रवाई युद्धस्तर पर की गई है।

    असम : गुवाहटी में राहुल गांधी ने कहा, असम को आरएसएस के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे, असम की जनता चलाएगी

    गुवाहाटी में राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करेत हुए कहा कि, भाजपा जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में, युवा विरोध कर रहे हैं। अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। आपको उन्हें क्यों मारना है? बीजेपी लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि हम बीजेपी और आरएसएस को असम का इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहींं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को आरएसएस के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।

    केरल : तिरुवनंतपुरम में पी चिदंबरम ने कहा, यह सेना का काम नहीं है कि राजनेताओं को बताए, उन्हें क्या करना चाहिए

    तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कहा कि, श्री अमित शाह को वापस जाना चाहिए और राज्यसभा और लोकसभा में बहस को सुनना चाहिए। उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अब वह इस पर बहस के लिए श्रीराहुल गांधी को चुनौती दे रहे हैं। इस कानून के बारे में सब कुछ गलत है।

    चिदंबरम ने कहा, डीजीपी और सेना जनरल को सरकार का समर्थन करने के लिए कहा जा रहा है। यह शर्म की बात है। मैं जनरल रावत से अपील करता हूं, आप सेना के प्रमुख हैं और अपने व्यवसाय को ध्यान में रखें। यह सेना का व्यवसाय नहीं है कि हम राजनेताओं को बताएं कि हमें क्या करना चाहिए। क्योंकि यह हमारा व्यवसाय नहीं है कि हम आपको बताएं कि युद्ध कैसे लड़ा जाए।

    उत्तर प्रदेश : प्रियंका गांधी ने कहा, जो देशभर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कहते हैं चर्चा ही नहीं थी

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि, जो देश भर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कहते हैं कि चर्चा ही नहीं थी। यह देश आपको पहचान रहा है। आपकी कायरता को पहचान रहा है और आपके झूठों से ऊब चुका है।

    उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में बाकी राजनीतिक दल ज्यादा नहीं बोल रहे हैं। लेकिन जैसा मैने कहा था, हम डरने वाले नहीं हैं। हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे, यहां तक कि अगर हमें अकेले चलना पड़े। हमें अलगे विधानसभा चुनाव में अकेले जाने के लिए तैयार रहना होगा।

    उत्तर प्रदेश : लखनऊ में प्रियंका गांधी से मिलने के लिए व्यक्ति ने सुरक्षा भंग की

    कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में पार्टी के एक कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा भंग कर एक व्यक्ति उनसे मिलने आ गया।

    दिल्ली : कांग्रेस ने शांती मार्च निकाला

    दिल्ली में कांग्रेस में पार्टी के 135 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शांति मार्च का आयोजन किया।

    यूपी (पूर्व) के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में एक पार्टी कार्यक्रम में शिरकत की।

    चेन्नई : तमिलनाडु में सीएए के विरोध में मार्च

    नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) के सदस्यों ने शनिवार को चेन्नई की सड़कों पर प्रदर्शन किया और एक विशाल जुलूस निकाला। टीएनटीए के सदस्यों ने सीएए के विरोध में एक विशाल जुलूस निकाला, जिसमें कुछ सदस्यों के परिजनों ने भी भाग लिया।

    प्रदर्शनकारियों ने अपने सिर पर एक लंबा तिरंगा लहराते हुए सीएए के खिलाफ नारेबाजी की। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों द्वारा चेन्नई कलेक्ट्रेट के बाहर किए गए।

    महाराष्ट्र : मुंबई में सीएए-एनआरसी के विरोध में कांग्रेस की रैली

    महाराष्ट्र के मुंबई में कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध में रैली निकाली गई।

    उत्तर प्रदेश : एएमयू हिंसा मामले में 1000 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 15 दिसंबर को नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 1000 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    कर्नाटक : मंगलुरु हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा

    कर्नाटक में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मंगलुरु पहुंचा। वे 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए दोनों लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देंगे।

    तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रतिनिधि दिनेश त्रिवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए दो लोगों में से एक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया।

    राहुल गांधी : ट्विट को देखकर आप तय करें झूठ कौन बोल रहा है

    नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने असम के अपने दौरे से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से निशाना साधा और कहा कि यह दोनों नोटबंदी का 2.0 संस्करण है। कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, “क्या आपने मेरे ट्वीट और डिटेंशन सेंटर की तस्वीरें देखी। और क्या आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना? क्या आपको डिटेंशन सेंटर का वीडियो मिला?” आप खुद तय करें झूठ कौन बोल रहा है।

    सरकार पर हमला जारी रखते हुए राहुल ने आगे कहा, “सीएए और एनआरसी के जरिए सरकार गरीबों को लाइन में खड़ा करना चाहती है और अपने 15 उद्योगपति दोस्तों की मदद करना चाहती है।”

    सीएए और एनआरसी को वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला कहते हुए राहुल ने आगे कहा, “यह लोगों के लिए दोहरे झटके की तरह है, क्योंकि वे गरीबों को अपने दस्तावेज दिखाने के लिए कहेंगे, जबकि वे उद्योगपतियों से दस्तावेज नहीं मांगेंगे।” पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “ये नोटबंदी का 2.0 संस्करण है।”

    इससे पहले, पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने एक ट्वीट में असम के एक डिटेंशन सेंटर का वीडियो साझा किया था और नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था।

    दिल्ली : पाकिस्तानी हिंदुओं ने सीएए समर्थन रैली का आयोजन किया

    दिल्ली में पाकिस्तान के हिंदुओं शरणार्थियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया।

    उत्तर प्रदेश : लखनऊ, मेरठ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और मेरठ में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को शुक्रवार रात में बहाल कर दिया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *