Sun. Sep 29th, 2024
    सलमान खान, एमएस धोनी

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार को विस्तार में बताया की इंग्लैंड और वेल्स में चल रहे विश्वकप 2019 में एमएस धोनी की उपस्थिती क्यो महत्वपूर्ण होने वाली है। जैसे की कल (बुधवार) को भारत ने दक्षिण-अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्वकप अभियान का आगाज किया है। वही साथ के साथ सलमान खान (भाईजान) की फिल्म भी कल ईद के मौको पर सिनेमा घरो पर दस्तक दे चुकी है और सलमान अपनी फिल्म के लिए प्रचार की गतिविधियों में व्यस्त है।

    इंडिया टुडे से बातचीत में सलमान ने उल्लेख किया कि शोपीस टूर्नामेंट में धोनी भारत के एक्स-फैक्टर होंगे। उन्होंने कहा कि धोनी का शांत और संयमित रवैया पूरे अभियान के दौरान भारत के काम आएगा।

    बॉलीवुड सुपरस्टार ने कहा,

    “मुझे लगता है धोनी विश्वकप में भारत के लिए एक्स-फैक्टर होंगे। कई बार शांत व्यवहार रखने वाले इंसान को गलत समझा जाता है लेकिन उनके लिए यह मायने नहीं रखता है। उनके साथ ऐसा कुछ भी नही है। वह बहुत केंद्रित है। वह स्थिति से बहुत अवगत रहते है।”

    सलमान के पिता सलीम, जो बातचीत के दौरान भी मौजूद थे, ने उल्लेख किया कि धोनी की विकेटकीपिंग प्रवीणता उन्हें अपने टेलीविजन सेट पर आकर्षित करती है। उन्होंने धोनी की शानदार निर्णय क्षमता पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

    अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में बात करे तो एक समय पर उनका विश्वकप टीम में शामिल होने पर संदेह लग रहा था क्यों 2018 में उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। हालांकि, धोनी ने 2019 की शुरुआत शानदार तरीके से की और अब तक खेल 8 पारियो में उन्होने 78.22 की औसत से चार अर्धशतको के साथ 327 रन बनाए है। जिसमें से उनके तीन अर्धशतक जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचो की सीरीज में सामने आए थे जिसे भारत ने 2-1 से जीता था। धोनी को अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए उस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज से भी नवाजा गया था।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *