Thu. Oct 3rd, 2024
    अमेरिका के राष्ट्रपति ने कामकाज किया बहाल

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पांच हफ़्तों तक सरकारी कामकाज को ठप रखा था। कांग्रेस की एक समितिकी रिपोर्ट के मुताबिक कामकाज बंद के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था को 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। बहरहाल तीन अरब डॉलर या जीडीपी का 0.02 फीसदी को वापस हासिल कर ललिया गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक देश की आर्थिक व्यवस्था पर प्रभाव से अधिक देश के कारोबारियों और कर्मचारियों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। कई निजी क्षेत्र के उद्यमी इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं कर पायेंगे। बीते वर्ष के अंत और इस साल के शुरुआत में अर्थव्यवस्था को क्षति पंहुची है।

    मौजूदा सरकार का आंशिक शटडाउन इतिहास का सबसे बड़ा था। 8 लाख सरकारी कर्मचारी या तो बिना वेतन के कार्य कर रहे थे या छुट्टियों पर थे। हालांकि अभी उनकी वेतन का भुगतान बाकी है। शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रम्प सरकारी कामकाज बहाल करने के लिए राज़ी हो गए थे, इसमें बॉर्डर के लिए फंड की मांग नहीं थी। मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पर मज़बूत दीवार के निर्माण के लिए साल 2016 में हुए चुनाव अभियान में डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रतिबद्धता दिखाई थी।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने इससे पूर्व मेक्सिको-अमेरिकी बॉर्डर पर मज़बूत दीवार के निर्माण के लिए 5.7 अरब डॉलर की रकम की मांग की थी। यदि विपक्षी दल के सांसद तीन हफ्ते में बॉर्डर पर दीवार के निर्माण पर अपनी सहमति नही जताते तो, डोनाल्ड ट्रम्प ने दोबारा शटडाउन के संकेत दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति फंडिंग के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भी कर सकते हैं। दक्षिणी सीमा पर कंक्रीट को दीवार का निर्माण है, वे नही चाहते कि मेक्सिको की सीमा पर भी ऐसी ही दीवार का निर्माण हो।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *