Fri. May 3rd, 2024
सर्वनाम sarvnam in hindi

इस लेख में हम सर्वनाम के भेद सम्बन्धवाचक सर्वनाम के बारे में पढेंगे।

(सर्वनाम के बारे में गहराई से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें – सर्वनाम – परिभाषा, भेद, उदाहरण)

विषय-सूचि

सम्बन्धवाचक सर्वनाम की परिभाषा

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में दो शब्दों को जोड़ने के लिए भी किया जाता है। जैसे : जैसे-वैसे, जिसकी-उसकी, जितना-उतना, जो-सो आदि। 

संबंधवाचक सर्वनाम के कुछ उदाहरण :

  • जो सोवेगा सो खोवेगा जो जागेगा सो पावेगा।

ऊपर वाक्य में ”जो सोवेगा सो खोवेगा” से सोवेगा और खोवेगा में सम्बन्ध बताया जा रहा है की सोने से समय बर्बाद होगा।

“जो जागेगा सो पावेगा” में जागेगा और पायेगा में सम्बन्ध बताने की कोशिश की जा रही है की जो जागेगा उसके पास ज्यादा साममी होगा और वो ज्यादा हासिल कर पायेगा। जो-सो शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आएंगे।

  • जैसी करनी वैसी भरनी।

ऊपर दिए गए वाक्य में आप देख सकते हैं की जैसी करने वैसी भरनी में जैसी-वैसी शब्दों का प्रयोग करके करनी  और भरनी में सम्बन्ध बताने की कोशिश की जा रही है की जैसी करनी होगी वैसी ही भरनी होगी। अतः जैसी-वैसी सम्बन्धवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आते हैं।

  • जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा

ऊपर दिए गए वाक्य में जैसा आप देख सकते हैं की जैसा-वैसा का प्रयोग करके कर्म और फल में सम्बन्ध बताने का प्रयास किया जा रहा है की जो जैसा कर्म करेगा वैसा ही उसे फल मिलेगा। अतः जैसा-वैसा भी सम्बन्धवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आयेंगे।

  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।

ऊपर दिए गए वाक्य में जिसकी-उसकी शब्दों का प्रयोग करके दो शब्दों के बीच में सम्बन्ध बताने का प्रयास किया गया है।

इस वाक्य में कहा गया है की जो आदमी ताकतवर होता है उसी का राज़ चलता है। अतः जिसकी-उसकी शब्द भी सम्बन्धवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आते हैं।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम से व्यक्तियों व वस्तुओं के सम्बन्ध भी बताये जाते हैं। जैसे:

  • यह वही लड़का है जो घर आया था।

ऊपर वाक्य में यह और जो का प्रयोग करकर लड़के और घर का आपस में सम्बन्ध दर्शाया जा रहा है। अतः यहाँ पर जो और यह शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आयेंगे।

  • जितना काम करोगे, उतनी पगार मिलेगी।

यहाँ दिए गए वाक्य में जितना-उतनी शब्दों के जरिये किन्हीं दो चीजों में सम्बन्ध बताया जा रहा है। इस कारण से जितना-उतनी सम्बन्धवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।

  • जो बच्चे परिश्रम करते हैं वो सफल होते हैं।

ऊपर दिए गए वाक्य में जो-वो का प्रयग करके परिश्रम व सफलता में सम्बन्ध बताने की कोशिश की जा रही है। अतः जो-वो शब्द भी सम्बन्धवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आयेंगे।

  • यह वही पुस्तक है जो मुझे मिल नहीं मिल रही थी।

ऊपर दिए गए वाक्य में यह और जो का प्रयोग करके दो वस्तुओं के बीच सम्बन्ध बताया जा रहा है। अतः यह और जो शब्द भी सम्बन्धवाचक सर्वनाम के अंतगत आयेंगे।

  • जो बच्चे मेहनत नहीं करेंगे, वो फेल हो जायेंगे।

ऊपर बताये गए वाक्य में जो-वो का प्रयोग किसी किन्हीं दो लोगों में सम्बन्ध बताया जा रहा है। इस कारण से जो-वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।

  • यह वही लड़का है जो हमारी सहायता करता है।

ऊपर  दिए गए वाक्य में वही-जो का प्रयोग किन्हीं दो लोगों में संभंध बताने के लिए किया गया है। इस वजह से वही-जो शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।

  •   जैसा बोओगे वैसा काटोगे।

जैसा की ऊपर दिए गए वाक्य में देखा जा सकता है, यहाँ जैसा-वैसा शब्दों का प्रयोग कर्म एवं फल के बीच सम्बन्ध बताने के लिए किया गया है। अतः यह शब्द संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

सम्बंधित लेख:

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  3. निजवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण

By विकास सिंह

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

3 thoughts on “सम्बन्धवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *