Fri. May 3rd, 2024
रेहाना फातिमा

मंगलवार के दिन, केरल एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ये आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पे एक ऐसा मैसेज डाला है जिससे लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुँची है। फातिमा को आईपीसी के सेक्शन 295ए(धर्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाने और दो समुदाय के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए) के तहत हिरासत में लिया गया है।

सीनियर पुलिस अफसर ने बताया-“तीन हफ्तों से भागने के बाद, उन्हें एर्नाकुलम से पकड़ लिया गया है। वो शाम को पथानामथिट्टा के कोर्ट में पेश होंगी।”

फातिमा ने पिछले महीने, भगवान अय्यप्पा के दर्शन ना कर पाने के बाद सोशल मीडिया पे एक भड़काऊ पोस्ट डाला था जिससे कई लोगो को गुस्सा आ गया। उन्होंने केरल हाई कोर्ट से गिरफ्तार होने की आशा भी जताई मगर कोर्ट ने उनकी बात सुनने से इंकार कर दिया।

फातिमा और हैदराबाद की एक पत्रकार कविता जक्कला को पिछले महीने, पुलिस की सुरक्षा में मंदिर ले जाया गया था मगर विरोधी रास्ते में ही लेट गए और पुजारियों ने मंदिर बंद करने की धमकी दे डाली जिसकी वजह से मजबूरन उन दोनों को वापस लौटना पड़ा। वे दोनों पवित्र मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पे थे।

फातिमा के घर को विरोधियो ने खाली करवा दिया था जब उन्हें पता चला कि उन्होंने मंदिर के अंदर घुसने की कोशिश की थी। उनके इस कदम की वजह से, मुस्लिम जमात कॉउन्सिल ने उन्हें अपने समुदाय से निष्काषित भी कर दिया है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *