Sun. May 12th, 2024
    दोनों राज्यों में बसपा आगे

    उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश व उत्तराखंड में भी समाजवादी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुका है।

    उत्तराखंड की 5 सीटों में पौड़ी गढ़वाल सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी तो वहीं बाकी 4 सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। मध्य प्रदेश के कुल 29 सीटों में से मात्र 3 सीटें सपा के खाते में गई हैं तो वही बसपा अन्य 26 पर अपनी चाल चलेगी।

    मध्य प्रदेश की कुल 29 सीटों में सपा के हिस्सें में आई तीन सीटों में बालाघाट, खजुराहो और टीकमगढ़ की सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश में हुए गठबंधन में सपा को 37 और बसपा को 38 सीटें मिली हैं। दोनों पार्टियों ने संयुक्त रुप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश व उत्तराखंड में हुए गठबंधन औऱ सीट बंटवारे की जानकारी मीडिया को दी।

    हाल में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। हालांकि बाद में बसपा ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया था और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे।

    उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने एकसाथ आकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो वहीं गठबंधन में शामिल नहीं किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंप दिया था। फिलहाल खबर के मुताबिक कांग्रेस कुल 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *