सनाया ईरानी, बरुन सोबती समेत बाकि 'इस प्यार को क्या नाम दूँ' टीम ने की पार्टी

जब भी लोकप्रिय शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ‘ की कास्ट मिलती है, यह उनके प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती। सनाया ईरानी, बरुन सोबती, मोहित सहगल, रिधि डोगरा समेत अन्य लोग शुक्रवार की रात मुंबई में बारिश होने के बावजूद मिले और एक साथ काफी अच्छा समय बिताया। रिधि ने आज अपने नाइट आउट से कुछ तस्वीरें साझा कीं जिन्हे देखकर उनकी दोस्ती पर केवल हम प्यार ही बरसा सकते हैं। जबसे सभी ने शो पर साथ काम किया है, तबसे वे लोग पक्के वाले दोस्त बन गए हैं।

इन तस्वीरो में आभास मेहता, अक्षय डोगरा और बरुन की गर्भवती पत्नी पश्मीन मनचंदा भी दिखाई दे रहे हैं। सभी एक साथ मिलकर बहुत एन्जॉय कर रहे हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। देखिये उनकी तसवीरें-

https://www.instagram.com/p/BzR1EYylqmo/?utm_source=ig_web_copy_link

शो में बरुन और सनाया ने अहम किरदार निभाया था। शो 2011 में टीवी पर शुरू हुआ था लेकिन अचानक ही बंद हो गया जब बरुन ने शो छोड़ने का फैसला किया। बाद में, शो का दूसरा सीजन भी आया था जिसका नाम था ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ? एक बार फिर’ और इसमें अविनाश सचदेव और श्रेनु पारिख ने अहम किरदार निभाया था।

शो बरुन के साथ फिर शुरू हुआ था हालांकि इस बार उनके विपरीत सनाया नहीं बल्कि अन्य अभिनेत्री शिवानी तोमर नज़र आई थी। शो को दर्शको से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली क्योंकि फैंस बरुन के विपरीत सनाया को देखना चाहते थे। कुछ समय बाद, शो बंद हो गया।

इस दौरान, सनाया जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म में नज़र आएँगी। मोहित ने भी एक फिल्म की शूटिंग की है और उसकी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ, वरुण ने रिद्धि के साथ हाल ही में एक वेब शो की शूटिंग की है जिसमे वह एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रहे हैं।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *