Sat. Sep 21st, 2024
    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान के खिलाफ जिसने भी बोलने की हिमाकत की, या तो उसकी हत्या कर दी गयी या  उसे कैद की सजा सुनाई गयी है। शाही घराने के प्रिंस तुर्की बिन अब्दुल्लाह को महल की ऊंची दीवारों में बंद कर रखा गया है। 47 वर्षीय तुर्की बिन अब्दुल्लाह पूर्व बादशाह किंग अब्दुल्लाह के पुत्र है और अमेरिका व ब्रिटेन से तैयार एक फाइटर पायलट है।

    प्रिंस तुर्की रियाद प्रांत के ताकतवर गवर्नर है। पूर्व बादशाह अब्दुल्ला के चैरिटी फंड के विशेष अधिकारी है। प्रिंस सलमान के नाम का ऐलान जब से अगले क्राउन प्रिंस के हुआ है तब से रियाद के पंचसितारा होटल रिट्ज कार्लटन को रहीशों का जेल बना दिया गया है।

    सऊदी के अटॉर्नी जनरल के मुताबिक इस वर्ष के शुरुआत में 56 लोगों को कैद में रखा गया था। सऊदी के प्रिंस सलमान के मुताबिक केवल आठ लोगों को नज़रबंद करके रखा गया है। उन्होंने कहा कि नज़रबंद आरोपी अपने वकीलों के संपर्क में है और वे सऊदी अरब की प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।

    हाल ही में प्रिंस तुर्की के स्टाफ जनरल को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के दौरान जनरल की मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को सऊदी के विभाग ने प्रिंस तुर्की और सलमान के भाई खालिद बिन तलाल को रिहा कर दिया था। खालिद एक व्यापारी है और प्रिंस सलमान के फैसलों का विरोध करता रहा है।

    मानव अधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक सऊदी अन्तर्रष्ट्रीय क्रोध को ठंडा करने के लिए कुछ और नज़रबंद लोगों को रिहा कर सकता है। सऊदी अरब पत्रकार जमाल खासोगी की हत्या की आलोचनाएं झेल रहा है। सऊदी की मानव अधिकार कार्यकर्ता याह्या अस्सिरी ने बताया कि सऊदी घराना ऐसा नहीं करना चाहता था, लेकिन वह दबाव में है। एडम कुगले के मुताबिक सऊदी जांच की जगह पारिवारिक एकता को दिखाने की कोशिश कर रहा है।

    शाही परिवार के करीबी के मुताबिक यह ताकत और पैसे के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रिंस सलमान जानते हैं कि अगर तुम उनका पैसा ले जा रहे हों, मतलब तुम उनकी ताकत उनसे छीन रहे हो। आलोचकों ने बताया कि कई  मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। सऊदी के अधिकारियों के मुताबिक यह हम नहीं है, हम प्रताड़ित नहीं करते हैं, सऊदी अरब के शब्दकोष में प्रताड़ित शब्द ही नहीं है।

    क्राउम प्रिंस का निशाना अधिकतर पूर्व बादशाह के परिवारजन होते हैं। प्रिंस तुर्की को जेल में डालने के साथ ही किंग अब्दुल्लाह के तीन अन्य पुत्रों को भी गिरफ्तार किया गया था। सऊदी के प्रिंस सलमान को बादशाह मोहम्मद ने रियाद के गवर्नर पद से बर्खास्त कर दिया था। मीडिया ख़बरों के मुताबिक शाही परिवार के कई सदस्यों को रियाद के दक्षिण में स्थित अल हेयर सुरक्षित कैदखाने में रखा गया है और कई लोगों को उनके निजी आवासों पर नज़रबंद रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकतर नज़रबंद लोग सऊदी परिवार के सदस्य, मित्र व नजदीकी हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *