Sat. May 4th, 2024
    सऊदी अरब क्राउन प्रिंस

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने आवास परियोजनाओं व छोटे व्यापारों के लिए 19 बिलियन डॉलर का फंड तैयार करने की योजना बनाई है। सऊदी अरब में छोटी कंपनियों में निवेश करने के लिए करीब 2.8 बिलियन रियाल का सरकारी फंड बनाया जाएगा। इस फंड में सऊदी प्रशासन छोटी कंपनियों की सेवाओं से मिलने वाले शुल्क को समायोजित करेगी। ये शुल्क 7 बिलियन रियाल का आता है।

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने निजी क्षेत्र में विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 72 अरब रियाल (19.2 अरब डॉलर) की परियोजनाओं के लिए फंड को मंजूरी दी है। दरअसल सऊदी अरब में तेल की कीमतों में कमी आने के चलते निजी क्षेत्र को विकसित करने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहती है।

    सऊदी प्रशासन आवासीय ऋण के लिए 21.3 अरब रियाल और आर्थिक परियोजनाओं के लिए 10 अरब रियाल का फंड बनाएगा। इसके अलावा सरकार ने गुरूवार को घोषणा करते हुए मुसीबत में पड़ी कंपनियों को 1.5 अरब रियाल की मदद करेगी।

    19 बिलियन डॉलर के फंड से सऊदी प्रशासन अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए छोटी कंपनियों व विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च करेगा।

    देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहते है प्रिंस

    फंड का अतिरिक्त पैसा सऊदी के ब्रॉडबैंड बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए और उन्नत तकनीकी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए करेगा। सऊदी अधिकारियों ने अधिकांश प्रोत्साहन उपायों का विवरण नहीं दिया है।

    सऊदी सरकार निजी क्षेत्र को विकसित करने पर ध्यान दे रही है। क्योंकि सऊदी अरब से तेल का निर्यात कम हो गया है और जिसके फलस्वरूप सऊदी अरब को कम राजस्व मिल रहा है।

    इसलिए राजस्व घाटे को रोकने के लिए सऊदी प्रशासन ने फंड बनाकर निजी क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई है। बैठक में सऊदी अरब बेरोजगारी प्रतिशत को 12.8 प्रतिशत पर रखा गया है।