Sun. Feb 23rd, 2025
    सऊदी अरब के सुधारवादी प्रिंस का निधन

    सऊदी अरब के राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिंस तलाल बिन अब्दुलाज़ीज़ का 87 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया हैं। अब्दुलाज़ीज़ महिलाओं के अधिकार के समर्थक थे और विरोधी राजकुमारों के एक समूह का नेतृत्व करते थे। प्रिंस तलाल बादशाह सलमान के बड़े भाई थे और बिज़नेस मैन अल्वाल्दीद बिन तलाल के पिता थे।

    1960 के दशक में प्रिंस तलाल संवैधानिक साम्राज्य की स्थापना के समर्थित राजकुमारों का नेतृत्व कर रहे थे, जो बादशाह की शक्तियों को कम कर देता। वह कैरो और बिरुट से नेतृत्व कर रहे थे, जहां मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्देल नास्सर रियाद के विरोधी थे।

    जब प्रिंस तलाल और कैरो के मध्य विवाद बढ़ गया तो साल 1964 को वापस सऊदी अरब लौटने की अनुमति मिल गयी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *