Mon. May 6th, 2024
संजय कपूर: 'द ज़ोया फैक्टर' ने मेरा और सोनम कपूर का सम्बन्ध मजबूत बना दिया

अभिनेता संजय कपूर जो आखिरी बार फिल्म ‘मिशन मंगल’ में नजर आये थे, अब बहुत जल्द फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर‘ में दिखाई देने वाले हैं। अभिनेता इस फिल्म में अपनी भतीजी सोनम कपूर के ऑनस्क्रीन पिता का किरदार निभाने वाले हैं। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्दशित फिल्म में साउथ सुपरस्टार डलकर सलमान मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

एक इंटरव्यू के दौरान, संजय ने अपने बड़े भाई अनिल कपूर की बेटी सोनम के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सोनम के साथ काम करने में बहुत मजा आया और साथ में फिल्म करने के बाद, उनका सम्बन्ध और भी मजबूत हो गया है।

https://www.instagram.com/p/ByeyIhPArXS/?utm_source=ig_web_copy_link

संजय ने सोनम के साथ एक मधुर और प्यार भरा रिश्ता साझा किया। अभिनेता ने कहा कि उनके सभी दृश्य सोनम के साथ थे और वे सेट पर प्रतिदिन 14 घंटे तक का समय साथ में बिताते थे। इस अवधि के दौरान, उन्हें अपनी भतीजी को और भी अच्छे से जानने का मौका मिला क्योंकि पहले वे राखी और दीवाली जैसे त्योहारों के दौरान ही मिला करते थे।

इस दौरान, अब फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ की बात करें तो इसमें ये फ़िल्म 2008 में आई अनुजा चौहान की नोवेल ‘द जोया फ़ैक्टर’ पर आधारित है। फिल्म जोया सोलंकी के इर्द-गिर्द घूमती है जो 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की लकी चार्म बन जाती है। फिल्म में जोया का किरदार सोनम कपूर निभा रही हैं और उनके विपरीत नजर आएँगे साउथ सूपरस्टार डलकर सलमान।

Image result for Sanjay Kapoor Sonam Kapoor

इस फ़िल्म में सलमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का किरदार निभा रहे हैं जिसे अंधविश्वास में यक़ीन तो नहीं होता लेकिन वह जोया से प्यार कर बैठता है। पूजा देवड़ा द्वारा निर्मित फ़िल्म ‘द जोया फ़ैक्टर’ 20 सितंबर को रिलीज़ होगी।

इसके अलावा, संजय कपूर एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगे जिसमे वह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके 10 एपिसोड्स होंगे।

https://www.instagram.com/p/B1nxkP-FpvR/?utm_source=ig_web_copy_link

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *