Skip to content
Sun. Feb 23rd, 2025
दा इंडियन वायर
  • दा इंडियन वायर
  • समाचार
  • राजनीति
  • भारत
  • व्यापार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • शिक्षा
  • विज्ञान
मनोरंजन समाचार

श्वेता बसु प्रसाद ने अपने इटली ट्रिप में साड़ी पहन कर किया प्रशंसकों को प्रभावित, देखिये तसवीरें

Byसाक्षी बंसल

Jul 6, 2019 #रोहित मित्तल, #श्वेता बसु प्रसाद
श्वेता बसु प्रसाद ने अपने इटली ट्रिप में साड़ी पहन कर किया प्रशंसकों को प्रभावित, देखिये तसवीरें

श्वेता बसु प्रसाद और उनके पति रोहित मित्तल को घूमना फिरना बहुत पसंद है। यह जोड़ी इस समय इटली में छुट्टियों पर है और अपना अधिकांश समय विदेशी भूमि को खोजने में बिता रही है। जबकि श्वेता को हमेशा उनके फैशन सेंस के लिए जाना जाता है, उन्होंने इटली में साड़ी पहनकर अपने प्रशंसकों को निश्चित रूप से आश्चर्यचकित कर दिया है।

अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ में नज़र आई थी, उन्होंने रेड, ग्रीन और येलो रंग की एक फ्लोरल साड़ी पहनी थी। उनका ये ट्रिप एक महीने का है और पहले ही दिन उन्होंने भारतीय पारम्परिक पोशाक को चुनकर सबको चौका दिया है। रोहित वाइट शर्ट और शॉर्ट्स में देखे जा सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bzgc6VRhaAw/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया पर भी श्वेता को उनकी पसंद के लिए सराहना मिल रही है और उनके लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। कुछ लोगो ने उन्हें क्वीन कहा तो कुछ ने कहा कि वह इस भारतीय पोशाक में बहुत सेक्सी लग रही हैं। श्वेता भी बेफिक्र होकर मजे से कैमरा के सामने पोज़ दे रही हैं।

श्वेता और रोहित ने इस ट्रिप की कुछ तसवीरें साझा की हैं जिसमे वे बहुत क्यूट लग रहे हैं। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में परिवारवाले और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी।

https://www.instagram.com/p/BrkwmzYhlyd/?utm_source=ig_web_copy_link

रोहित एक फिल्ममेकर हैं जिनकी मुलाकात श्वेता से फैंटम फिल्म्स में हुई थी और तबसे दोनों की आपस में काफी पटने लगी। अपनी पहली मुलाकात से ही, दोनों का सम्बन्ध अच्छा रहा है और तबसे दोनों ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आपको बता दें कि मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इन दोनों को मिलवाया था और इसलिए वे दोनों अनुराग के बहुत करीब हाँ।

श्वेता ने 2016 में अपने टीवी शो ‘चंद्र नंदिनी’ के प्रचार के दौरान, रोहित के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था-“हां, मैं डेट कर रही हूँ। उनका नाम रोहित मित्तल है और वह एक फिल्ममेकर हैं। हमे डेट किये दो साल हो गए हैं। हम बहुत खुश हैं।”

Post navigation

ओह! दोस्ताना 2 में भाई-बहन का किरदार निभाएंगे कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर?
अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की पति पत्नी और वो की रीमेक के लिए 5 किलो वजन बढ़ाया

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Related Post

राजनीति समाचार

पूजा स्थल अधिनियम: अगली सुनवाई तक कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा-सुप्रीम कोर्ट

Dec 13, 2024 Saurav Sangam
समाचार समाज

प्रस्तावना के ‘समाजवादी’ व ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को चुनौती और सर्वोच्च अदालत का फैसला

Dec 1, 2024 Saurav Sangam
मनोरंजन

इन रंगोली डिज़ाइनों के साथ अपनी दिवाली की सजावट को बढ़ाएँ

Oct 26, 2024 The Indian Wire Staff

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दा इंडियन वायर से जुड़ें!

Want to work with us? Looking to share some feedback or suggestion? Have a business opportunity to discuss?

You can reach out to us at [email protected].




You missed

राजनीति समाचार

पूजा स्थल अधिनियम: अगली सुनवाई तक कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा-सुप्रीम कोर्ट

December 13, 2024 Saurav Sangam
समाचार समाज

प्रस्तावना के ‘समाजवादी’ व ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को चुनौती और सर्वोच्च अदालत का फैसला

December 1, 2024 Saurav Sangam
स्वास्थ्य

आपको हर सुबह भीगे हुए बादाम क्यों खाने चाहिए?

November 15, 2024 The Indian Wire Staff
टैकनोलजी

Digital Arrest: सावधान! जागते रहो……. !

October 30, 2024 Saurav Sangam
Law Firm Ocala
दा इंडियन वायर

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • हमसे संपर्क करें
  • Terms of Use
  • Privacy Policy