Tue. Jul 22nd, 2025

    श्रीलंका के अधिकारियों ने सूचना दी कि वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने वाले इस वर्ष 73 भारतीय नागरिक गिरफ्तार हुए हैं। मतुगामा में शनिवार को 49 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तारी की गई थी, यह इलाका कोलोंबो से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अधिकरियों ने बताया कि वह वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद वहां रह रहे थे। बीते माह इंगिरिया की एक फैक्ट्री में कार्यरत 24 भारतीय कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी भारतीय नागरिकों को मिरिहना में स्थित अप्रवासी बंदी केंद्र में भेज दिया गया है।

    अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार भारतीय नागरिकों को आधिकारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत भेज दिया जाएगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *